अयोध्या में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

मंडलायुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार, जिलाधिकारी अयोध्या निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने संयुक्त रूप से अयोध्या क्षेत्र का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वीआईपी और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर अयोध्या क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए एक अभियान चलाने का निर्णय लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इस अभियान के तहत यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे..उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

 

और पढ़े  UP- एटीएस ने संदिग्ध आतंकियों की मांगी कस्टडी रिमांड, अमृतसर से गिरफ्तार किए गए थे 4 आतंकी
  • Related Posts

    अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

           धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से…

    वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें पूरा प्लान

    ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में…