भारत-पाकिस्तान मैच: केजरीवाल ने PM मोदी पर बोला हमला- पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी

Spread the love

प ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद क्रिकेट मैच की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया है। शनिवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि प्रधानमंत्री को पाकिस्तान के साथ मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है। सारा देश कह रहा है कि यह मैच नहीं होना चाहिए। क्या यह भी ट्रंप के दबाव में किया जा रहा है। आखिर प्रधानमंत्री ट्रंप के आगे कितना झुकेंगे।

वहीं, आज केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सौरभ भारद्वाज के पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘पाकिस्तान के साथ मैच खेलना देश के साथ गद्दारी है। हर भारतीय इस बात से बेहद गुस्से में है।’ वहीं, सौरभ भारद्वाज ने लिखा, खून और खेल एक साथ नही चल सकते।’

 

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि शहीदों के लहू से बड़ा क्रिकेट का जुनून कब से हो गया। जब हमारी बहनों की मांग का सिंदूर मिटा है तो पाकिस्तान से मैच करवाने की आखिर क्या जरूरत है।

उधर, बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने कहा कि आप मैच का पुरजोर विरोध करती है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर घिनौनी तस्वीरें डालते थे। हमारी बहनों की मांग उजड़ गई और उनका मजाक उड़ाया गया। तस्वीरों में पाकिस्तान का आर्मी चीफ सिंदूर भर रहा है। क्या हमें ऐसे लोगों के साथ क्रिकेट खेलना चाहिए।


Spread the love
और पढ़े  SC में जजों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक पर बवाल क्यों, कानून से कितनी बदलेगी व्यवस्था?
  • Related Posts

    न्यायाधिकरणों में नियुक्तियों के लिए बनेगा राष्ट्रीय आयोग, अगले सप्ताह लोकसभा में आएगा विधेयक

    Spread the love

    Spread the loveविभिन्न न्यायाधिकरणों के अध्यक्षों और सदस्यों के चयन के लिए एक आयोग गठित करने वाला विधेयक अगले सप्ताह लोकसभा में पेश किया जाएगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के…


    Spread the love

    दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद दो किलोमीटर लंबा भीषण जाम, रेंगते दिखे वाहन

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के शहरों में सफर करने वाले लोगों के लिए आज का दिन भारी परेशानियों भरा रहा। झमाझम बारिश और कांवड़ यात्रा के…


    Spread the love