मां-बेटे 13वीं मंजिल से कूदे- साक्षी ने सुबह 9 बजे किया मरने का फैसला, पड़ोसी बोले- बार-बार एक ही बात कहती थी

 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी सोसाइटी शनिवार सुबह उस वक्त दहल उठी जब 13वीं मंजिल से एक मां और उसका 11 साल का बेटा नीचे कूद गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 37 वर्षीय साक्षी चावला और उनके बेटे दक्ष चावला के रूप में हुई। घटना ने पूरे सोसाइटी परिसर को सदमे में डाल दिया।

सुबह 9 बजे दवा दी, फिर लिया खौफनाक कदम
पुलिस जांच के मुताबिक घटना से पहले सुबह करीब 9 बजे पति दर्पण चावला ने पत्नी से बेटे को दवा देने के लिए कहा। साक्षी ने बेटे को दवा दी और बालकनी में टहलाने लगी। कुछ ही देर बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे परिवार की जिंदगी बदल दी। 13वीं मंजिल से छलांग लगाने के बाद मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

पड़ोसियों ने कहा- अक्सर कहती थी ‘मेरी जिंदगी बहुत मुश्किल है’
सोसाइटी के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि साक्षी लंबे समय से तनाव में थीं। वह कई बार आसपास के लोगों से कहती थीं कि उनकी जिंदगी बेहद कठिन हो गई है और हालात संभालना मुश्किल है। लोगों ने यह भी बताया कि उनके बेटे दक्ष की मानसिक हालत ठीक नहीं थी, जिससे वह लगातार परेशान रहती थीं।

सुसाइड नोट में पति के नाम लिखा- ‘सॉरी, हम दुनिया छोड़ रहे’
मृतका के फ्लैट से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें साक्षी ने अपने पति दर्पण चावला के नाम लिखा, ‘हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी। हम तुम्हें अब और परेशान नहीं करना चाहते। हमारी वजह से तुम्हारी जिंदगी खराब न हो। हमारी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है।’ इस पत्र के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला माना है।

और पढ़े  उत्तराखंड: जेनी बोलीं- सीबीआई जांच-डीएनए टेस्ट में सामने आएगा सच, हरक के पूर्व करीबी योगेंद्र को दी चेतावनी

बेटे की बीमारी बनी बड़ी वजह
परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि दक्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था और लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। वह स्कूल नहीं जाता था और दवाइयों पर ही निर्भर था। बेटे की बीमारी और इलाज में कोई सुधार न होने से साक्षी लगातार मानसिक दबाव झेल रही थीं। यही दबाव उन्हें इस खौफनाक फैसले तक ले आया।

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने बताया कि मां-बेटे की मौत आत्महत्या का मामला लग रही है। मौके से मिला सुसाइड नोट हैंडराइटिंग एक्सपर्ट्स को भेजा गया है और परिजनों व सोसाइटी के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि कहीं इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है।

मूल रूप से उत्तराखंड का है परिवार
जानकारी के अनुसार साक्षी चावला हाउसवाइफ थीं जबकि उनके पति दर्पण चावला पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। यह परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के गढ़ी नेगी गांव का रहने वाला है और फिलहाल ऐस सिटी सोसाइटी के फ्लैट नंबर E-1309 में रह रहा था। घटना के बाद पूरे सोसाइटी में मातम का माहौल है और लोग अब तक हैरान हैं कि आखिर साक्षी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

  • Related Posts

    अयोध्या- शुभ मुहूर्त से पहले ही शुरू हुई अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा, रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब

           धर्मनगरी अयोध्या में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। 14 कोसी परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। शुभ मुहूर्त से…

    वृंदावन में बनेगा बांकेबिहारी का नया मंदिर? 50 एकड़ जमीन का प्रस्ताव, जानें पूरा प्लान

    ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर मंगलवार को लक्ष्मण शहीद सभागार में हाईपावर्ड कमेटी की 22वीं बैठक हुई। बैठक में…