Uttarakhand: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास नरेंद्रनगर बगड़धार में भूस्खलन, यमुनोत्री हाईवे भी 20 दिन से बंद

Spread the love

 

 

षिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर के बगड़धार में बीती रात नौ बजे से बाधित है। देर शाम हुई बारिश के दौरान पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क पर यातायात रुक गया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

इधर, बड़कोट क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे बनास-नारद चट्टी के पास 20वें दिन भी बंद पड़ा है। वहीं फूलचट्टी के पास जानकीचट्टी को जोड़ने वाली ध्वस्त सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है।

 

ऐसे हालात में जिला प्रशासन द्वारा 13 सितंबर से यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू करवाने के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। यात्रियों और स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। राज्य में बृहस्पतिवार को भी तीन एनएच समेत 177 मार्ग बंद रहे। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। टिहरी में 23, चमोली 32, रुद्रप्रयाग 25, पौड़ी 12 और उत्तरकाशी जिले में 21 सड़क बंद थी। देहरादून 16, हरिद्वार एक, पिथौरागढ़ 18, अल्मोड़ा 16, बागेश्वर छह और नैनीताल में सात सड़क बंद रही। चंपावत और ऊधमसिंह नगर में कोई भी सड़क बंद नहीं है।

बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बिजली चमकने के साथ तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न के चलते पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश अभी भी जारी है। हालांकि मैदानी इलाकों में मानसून की रफ्तार में कमी आई है। आने वाले दिनों की बात करें तो 17 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की व तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

और पढ़े  किशोरी से दुष्कर्म- रामनगर में नाबालिग से दुष्कर्म...15 साल की किशोरी गर्भवती,आरोपी हरीश सिंह को हुई जेल

 


Spread the love
  • Related Posts

    देवप्रयाग- दर्दनाक हादसा: कुंडाधार के समीप खाई में गिरी कार, रेसक्यू टीम ने 5 शव निकाले, घायल बच्चे को पहुंचाया अस्पताल

    Spread the love

    Spread the loveदेवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों की मौत हो…


    Spread the love

    हल्द्वानी- अधिवक्ता को डंडा मारने से नाराज साथियों का कोतवाली में प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के नैनीताल रोड स्थित अंबिका विहार में मकान का रिनोवेशन कार्य करा रहे अधिवक्ता पर डंडे से हमला कर दिया गया। इससे गुस्साए अधिवक्ता हल्द्वानी कोतवाली…


    Spread the love