हल्द्वानी: SSP कार्यालय में धरना देने वाले भाजयुमो प्रदेश मंत्री पदमुक्त, सक्रिय सदस्यता भी हुई रद्द

Spread the love

 पुलिस बहुउद्देशीय भवन परिसर में मंगलवार को अपने खिलाफ दर्ज मुकदमा के लिए धरने पर बैठने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री विपिन पांडेय को उनके पद से मुक्त कर दिया गया। संगठन की सक्रिय सदस्यता भी रद्द कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कहा कि प्रदेश मंत्री को पूर्व में भी अनुशासनहीनता पर चेताया गया था लेकिन उनके द्वारा लगातार आदेशों की अवहेलना की गई।
प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। संगठन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भाजयुमो प्रदेश मंत्री विपिन पांडे के खिलाफ लंबे समय से अनुशासनहीनता से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन विषयों का संज्ञान लेते हुए विपिन पांडे को संगठन द्वारा तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है। इसके साथ ही सक्रिय सदस्यता भी रद्द की जाती है। विधायक बंशीधर भगत पर भी की गई विपिन पांडेय की टिप्पणी वायरल हुई थी।

लंबे समय अनुशासनहीनता की शिकायत मिल रही थी। मैंने स्वयं भी उन्हें चेतावनी दी थी लेकिन वह पार्टी गाइड लाइन से हटकर कार्य कर रहे थे। धरना देने से पहले उन्हें पार्टी के जिला संगठन से वार्ता कर अपनी बात रखनी चाहिए थी। भाजयुमो अनुशासन प्रिय संगठन है। ऐसी अनुशासनहीनता जो भी करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई तय है। – शशांक रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो


Spread the love
और पढ़े  कैंची धाम- सबसे अधिक साढ़े आठ लाख श्रद्धालु जून में पहुंचे कैंची धाम, 11 महीने में पहुंचे 47 लाख भक्त
  • Related Posts

    हल्द्वानी- नैनीताल बैंक में एसी फटने से अग्निकांड, धुआं भरने से घुटने लगा दम

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के व्यस्ततम सिंधी चौराहा स्थित नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की हल्द्वानी नगर शाखा में बुधवार शाम एयर कंडीशनर (एसी) में तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट से…


    Spread the love

    काशीपुर- साइबर ठगो ने 2 व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये उड़ाए, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर शहर के आईटीआई व कुंडा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामले प्रकाश में आए हैं। ठगों ने दो व्यक्तियों के खातों से 2.22 लाख रुपये…


    Spread the love