अयोध्या: रामनगरी में शानो शौकत से निकला जुलुसे मोहम्मदी

Spread the love

सर्व धर्म सम्मान समिति नें पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

 

श्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अयोध्या में बड़े ही धूम धाम और शानो शौकत से जुलुसे मोहम्मदी निकला। बकसरिया टोला से दोपहर करीब 1 बजे निकला जुलुसे मोहम्मदी ऋणमोचन घाट अशर्फी भवन आलम गंज कटरा, दोराही कुआँ, टेढ़ी बाज़ार, कज़ियाना होते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित हज़रत ज़ैनुल आबदीन उर्फ़ बिजली शहीद के मज़ार पर पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान जुलुसे मोहम्मदी में शामिल लोगों का और अंजुमन के लोगों अशर्फी भवन पर सर्व धर्म सम्मान समिति के बैनर तले पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सर्व धर्म सम्मान समिति के संरक्षक वरिष्ठ समाज सेवी मोहम्मद इरफ़ान उर्फ़ नन्हे मियां नें बताया कि हर साल की तरह इस साल भी जुलुसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो एहतेराम के साथ निकाला गया है। पैगम्बर इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर ये जुलूस निकलता है जिसमें एक दर्जन से अधिक नात पढ़ने वाली अंजुमन शामिल होती हैँ जिनके स्वागत के लिए यहाँ पुष्पवर्षा की जाती हैँ और नातिया मुकाबला का भी आयोजन किया जाता है। बता दें कि अंजुमन मोहाफ़िज़ मक़ाबिर, मसाजिद के हाजी असद अहमद, हाजी अच्छन खां, आज़म क़ादरी, अब्दुल हक़ीम हाजी लइक, सहित अन्य लोगों नें जुलुसे मोहम्मदी की अगुवानी की। जुलुसे मोहम्मदी में शामिल अंजुमन के लिए नातिया मुकाबला का भी आयोजन किया गया था। सर्व धर्म सम्मान समिति के बैनर तले युवा समाजसेवी इमरान अंसारी, पार्षद सुल्तान अंसारी, अजमेर अली, अख्तर अली मुखिया, शेर अली खां शेरू महफूज़ अहमद वारसी, सहित अन्य लोगों नें पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और नातिया मुकाबला में शामिल अंजुमन के लोगों को इनाम देकर उनकी हौसला अफ़ज़ाई की। वही सर्व धर्म सम्मान के इस मंच का संचालन पत्रकार नौशाद आलम नें किया। कुलमिलाकर जश्ने आमदे रसूल के मौके पर निकलना वाला जुलुसे मोहम्मदी बड़े ही शानो शौकत से निकला और देर रात रेलवे स्टेशन के मौजूद बिजली शहीद बाबा की मज़ार के पास नातिया मुकाबला और इनाम देकर सम्पन्न होगा।

और पढ़े  राखी हत्याकांड: चाकू से गला रेता, फिर बोरे में डालकर फेंका शव, आशिक विक्रांत से तीसरी शादी करने वाली थी युवती

Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love