Bihar: राजद में रहे नेता को पटना में गोलियों से भूना,थाने से कुछ दूरी पर हुई जमीन कारोबारी की हत्या

Spread the love

 

राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े रहे एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में राजेंद्रनगर टर्मिनल के सामने वाले रास्ते में राजकुमार राय उर्फ ‘आला राय’ को अपराधियों ने छह गाेलियां मारीं। एक दुकान में सामान लेते समय यह घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि अपराधी पहले से उस जगह पर राजकुमार राय का इंतजार कर रहे थे। दो अपराधियों ने पहली गोली दुकान पर चलाई, लेकिन उसमें वह बच गए। इसके बाद भागते राजकुमार राय पर एक-एक कर अपराधियों ने छह गोलियां दाग दीं।

 

जमीन कारोबार से जुड़े थे राजकुमार राय
पटना पूर्वी एसपी ने बताया कि मृतक राजकुमार राय एक राजद से जुड़े रहे थे, लेकिन पार्टी के अंदर विवादों के बाद उन्होंने राजद छोड़कर राघोपुर क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरने की घोषणा कर दी थी। उनका जमीन-संबंधी कारोबार भी था। सीसीटीवी फुटेज में अपराधी दो की संख्या में दिख रहे हैं। घटना स्थल से पुलिस ने छह खोखे बरामद किए हैं।

RJD Leader Rajkumar Rai Murder in Patna Miscreants Chased And 6 Gun Fired Shot Crime News in Hindi

राघोपुर निवासी पटना के मुन्नाचक में रहते थे
मृतक मूल रूप से वैशाली के राघोपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में मुन्नाचक में रहते थे। बताया गया है कि वे किसी काम से अपनी कार से लौटे थे और घर के ठीक पहले एक गली में स्थित होटल से कुछ खाने का सामान खरीद रहे थे। उसी दौरान, अपराधियों ने उन पर छह गोलियां चलाईं, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े।

और पढ़े  बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

पुलिस अस्पताल भी ले गई, लेकिन मौत हो चुकी थी
घटना की सूचना मिलते ही, चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल राजकुमार राय को पीएमसीएच अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, घटना स्थल पर पूर्वी एसपी परिचय कुमार, एएसपी सदर अभिनव, कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन…


    Spread the love

    Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात में बज रहे बाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना…


    Spread the love