वाराणसी में PM मोदी: काशी में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, कार से हाथ हिलाकर किया काशीवासियों का अभिवादन

Spread the love

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर बृहस्पतिवार को काशी  पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल व सीएम योगी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे होटल ताज पहुंचे। आज भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होगी।

 

कार में बैठे पीएम ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पीएम मोदी ताज होटल पहुंच गए हैं। यहां मॉरीशस के पीएम से द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। इससे दोनों देशों के संबंध और बेहतर होंगे। पीएम मोदी के ताज होटल पहुंचते ही मोदी- मोदी के जयकारे लगे। भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार के अंदर से हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन किया।

 

पीएम मोदी पहुंचे होटल ताज 
पुलिस लाइन में स्वागत के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से होटल ताल पहुंचे। यहां ढोल- नगाड़ों के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।

काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भगवामय हुआ माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, वहीं उनके साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

 

पुलिस लाइन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष विमान पुलिस लाइन पहुंच गया है। यहां से वे सड़क मार्ग से ताज होटल पहुंचेंगे। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यास बाग में वाहन को रोका गया। इस रूट को जीरो किया गया है।

और पढ़े  ग्रेनो में 10वीं मंजिल से गिरकर मोनिका की मौत, फटे हुए थे कपड़े, परिवार नहीं देख सका लाश

 

 

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद शहर के लिए रवाना हुए पीएम
औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर में बैठ कर शहर के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। खुफिया एजेंसियां, आईबी, एलआईयू और पुलिस के आला अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love