बरेली: माधवबाड़ी में मिला 100 साल पुराना शिवलिंग, दर्शन को उमड़े लोग, शुरू की पूजा

Spread the love

 

रेली के नई बस्ती माधवबाड़ी के होली चौराहे पर मंदिर के पुनर्निर्माण के दौरान मंगलवार शाम जमीन से शिवलिंग प्रकट हुआ। बताया जाता है कि दुर्गा मंदिर के पीछे बने भोलेनाथ मंदिर का बीते 15 दिनों से पुनर्निर्माण चल रहा था।

लोगों ने शुरू की पूजा अर्चना
मंदिर कमेटी के सदस्य संतोष कुमार के अनुसार, मंदिर के फर्श को हटाते समय मजदूरों ने एक के बाद एक करीब सात ईंटों की परतें निकालीं। इसके नीचे से लगभग पुराना शिवलिंग सामने आया। जमीन से शिवलिंग निकलते ही वहां भक्तों का तांता लगा गया। स्थानीय लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। भोलेनाथ के जयकारे लगाए। शिवलिंग के दर्शन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

मंदिर को दिया जाएगा भव्य रूप 
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्राचीन शिवलिंग को मंदिर में ही विधि-विधान से स्थापित किया जाएगा और मंदिर को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक धरोहर बताया। उनका कहना है कि भोलेनाथ का यहां प्रकट होना आस्था को और मजबूत करेगा। क्षेत्र में देर शाम तक भक्तों की कतार लगी रही और हर तरफ जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे।


Spread the love
और पढ़े  राम मंदिर चढ़ावा चोरी: '25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना', चंपत राय की डायरी में नया खुलासा
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love