UP में हाई अलर्ट घोषित, नेपाल से जुड़ी हर सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही निगरानी, बनाई टीम

Spread the love

 

नेपाल में चल रहे आंतरिक विद्रोह और बगावत के बीच यूपी सरकार अलर्ट मोड पर है। प्रदेश की सीमाओं को सील करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट पर निगरानी की जा रही है। पुलिस की एक विशेष यूनिट सोशल मीडिया पोस्ट पर निगाह रख रही है। किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सीमावर्ती इलाकों में तनाव के हालात पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में पुलिस को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। इलाकों में अतरिक्त पुलिस फोर्स की भी तैनाती कर दी गई है। पुलिसकर्मी लगातार पेट्रोलिंग और निगहबानी कर रहे हैं।

 

सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रखने के निर्देश
यूपी सरकार ने पुलिस मुख्यालय को सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही कहा है कि मामला संवेदनशील होने पर तुरंत कार्रवाई करें।

 

 

नागरिकों की सहायता के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित
वहीं, नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। इसकी जिम्मेदारी एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश को सौंपा गया है। एडीजी अमिताभ ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस गश्त और निगरानी को सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। डीजीपी मुख्यालय की कानून-व्यवस्था शाखा में स्थापित विशेष नियंत्रण कक्ष में तीन हेल्पलाइन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर दिन-रात संचालित रहेंगे। इसके जरिये लोग सीधे मदद प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया इकाई को निर्देशित किया गया है कि नेपाल से संबंधित किसी भी संवेदनशील सूचना अथवा पोस्ट की लगातार निगरानी करने के साथ आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्यवाही की जाए।

और पढ़े  मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

 

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
0522-2390257
0522-2724010
9454401674
व्हाट्सएप- 9454401674


Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love