जैकलीन फर्नांडीज: जैकलीन ने दिखाई दरियादिली,इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे की सर्जरी का उठाया खर्च

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज हाल ही में एक ऐसे बच्चे से मिलीं जो दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। अभिनेत्री न केवल बच्चे और उसके परिवार के साथ समय बिताया, बल्कि उसके सर्जरी का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो।

सर्जरी की उठाई जिम्मेदारी
एक वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज के साथ समाजसेवी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हुसैन मंसूरी भी दिख रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस का उस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के साथ मिलते हुए एक वीडियो अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें अभिनेत्री उस बच्चे को प्यार कर रही हैं, साथ ही परिवार वालों से बातें करती भी दिख रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘जैकलीन फर्नांडीज जी, उनकी सर्जरी का ध्यान रखने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आप बहुत ही नेक दिल हैं, अच्छे की उम्मीद है। इस बच्चे के लिए दुआ करें।’

 

किस बीमारी से पीड़ित है बच्चा?
वीडियो में दिख रहा बच्चा हाइड्रोसिफलस नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। इसमें मस्तिष्क में पानी भर जाता है, जिस कारण उसे सिर बड़ा हो जाता है।

और पढ़े  दिल्ली का हाल-बेहाल: जहरीली हवा ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, पटाखों के धुएं और प्लास्टिक ने बिगाड़ी दिल्ली की फिजा
  • Related Posts

    चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप: जिनपिंग ने खुद एयरपोर्ट पर किया स्वागत, APEC समिट में त्रिपक्षीय बैठक पर रहेगी नजर

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन पहुंच गए हैं। शेनझेन पहुंचने पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। ट्रंप की इस यात्रा को लेकर चीन…

    आईसीआईसीआई बैंक: पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बॉम्बे HC से राहत, ऋण धोखाधड़ी मामले में मुकदमे की मंजूरी रद्द

    बॉम्बे हाई कोर्ट ने ICICI बैंक की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर को एक बड़ी कानूनी राहत दी है। कोर्ट ने उन पर ‘ऋण धोखाधड़ी’ मामले में मुकदमा…