रेड: दिल्ली से रांची तक रेड ही रेड,देश में 12 जगहों पर छापेमारी, रांची से ISIS के संदिग्ध आतंकी समेत 8  दहशतगर्द गिरफ्तार

Spread the love

 

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस के संयुक्त अभियान में रांची के इस्लामनगर इलाके से एक आईएसआईएस संदिग्ध आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था, जिसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

दिल्ली पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के मुताबित, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में एक और संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया। 12 जगहों पर छापेमारी चल रही है। लगभग 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बड़े आतंकी हमले की तैयारी में थे ये आतंकी
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली से आतंकी आफताब गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आतंकी आफताब मुंबई का रहने वाला है। तो वहीं रांची से एक संदिग्ध दानिश उर्फ अजहर डिटेन किया गया। कई और जगहों पर अभी छापेमारी चल रही है। ये सभी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहे थे। देशभर में 12 से ज्यादा जगहों पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की छापेमारी जारी है।


Spread the love
और पढ़े  गूगल का बड़ा एक्शन- 17.5 लाख खतरनाक एप्स पर लगा बैन, डाटा और पैसा चुराने वालों की अब खैर नहीं
  • Related Posts

    2027 डिजिटल होगी जनगणना- मोबाइल और जियो-टैगिंग से होगा डेटा संग्रह, पहली बार जाति गणना भी शामिल

    Spread the love

    Spread the loveजनगणना 2027 को पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके केंद्र में जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) नाम का विशेष डिजिटल पोर्टल होगा,…


    Spread the love

    अब नए सिरे से होगी जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच, लोकसभा स्पीकर ने समिति का किया पुनर्गठन

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ लगे गंभीर आरोपों की जांच अब नए सिरे से होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यीय जांच…


    Spread the love