विहिप बजरंगदल ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

विहिप बजरंगदल पूर्णिया के कार्यकर्ताओं ने श्री रामजानकी गोकुल सिंह ठाकुरबाडी में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया! इस अवसर पर सबसे पहले संत मुरारी दास त्यागी, जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, राजकुमार डोकानिया, अधिवक्ता दिलिप कुमार दीपक एवं मनोज कुमार मोनू ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की! जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि अखंड भारत भारत के प्राचीन समय के अविभाजित स्वरूप को कहा जाता है! प्राचीन काल में भारत विस्तृत था जिसमें अफगानिस्तान, इण्डोनेशिया, थाईलैंड, श्रीलंका, नेपाल, बर्मा, तिब्बत, पाकिस्तान, बंगलादेश आदि शामिल था! 1857 की क्रांति के बाद ब्रिटिश सरकार की नीव हिला गई! उसे लगा कि इतने बड़े भूभाग का दोहन एक केन्द्र से करना संभव नहीं है तब फुट डालो शासन करो की नीति अपनाई और भारत को अनेकानेक छोटे छोटे हिस्सों में बांट दिया! संघ एवं विहिप के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि विहिप एवं राष्ट्र वादी संगठन 14 अगस्त को प्रत्येक वर्ष अखंड भारत संकल्प दिवस मनाते है! उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारत मां के टुकड़े किये गये उसे बर्तमान के साथ साथ हमारी आनेवाली पीढ़ियों को भी जानना चाहिए! आगे कहा कि 14 अगस्त को आजादी जरूर मिली मगर मातृ भूमि के बिभाजन का गहरा घाव भी सहना पड़ा है! उपाध्यक्ष श्री ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि अखंड भारत महज सपना नही बल्कि श्रद्धा है, निष्ठा है! जिन आंखों ने भारत को भूमि से अधिक माता के रूप में देखा है, ऐसे असंख्य अंत:करण मातृभूमि के बिभाजन की वेदना को कैसे भूल सकता है! उपाध्यक्ष मनोज कुमार मोनू ने कहा कि ब्रिटिश संसदीय प्रणाली के अन्धानुकरण ने हिन्दू समाज को जाति क्षेत्र और दल के आधार पर जड मूल तक विभाजित कर दिया है! हमें जाती पाती भूलकर एक होकर संगठित होना होगा! संत मुरारी दास महाराज ने कहा कि अखंड भारत के सपना जरूर पुरा होगा! हमें राष्ट्र के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए! चर्चा उपरांत प्रांत बैठक में दायित्व प्राप्त जिला उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मोनू को, जिला बजरंगदल सह संयोजक श्री अमित बाबा को एवं जिला प्रचार प्रसार सह प्रमुख मनोज कुमार साह को अंगवस्त्र पहनाकर कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया! बैठक में उर्जावान जिला सह मंत्री मनिष भारती एवं शानु कुमार को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया! कई नये बजरंगदल एवं दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं को संगठन में जोडा गया! भारत माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम सम्पन्न हुई! कार्यक्रम में सुशांत कुमार, विनित भदोरिया, अजय प्रसाद साह, मुकेश कुमार, अभिनव राज, अनमोल अमन, विजय कुमार, सुमित कुमार दास, जय मंडल, नीलम झा, कपिलदेव, निशांत कुमार, बिकेश कुमार बिक्की, अमित केशरी, सुरज कुमार, भानुप्रिया एवं प्रमोद कुमार मेहता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे!

और पढ़े  तेल पाइपलाइन कांड: हमला सऊदी पर, राज खुला इराक से और शक ईरान पर, अब किसने बढ़ाई पश्चिम एशिया की चिंता?
  • Related Posts

    महापौर चुनाव: जयपुर, जोधपुर और कोटा में 25 सितंबर को होगा मेयर का चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

    राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के साथ सुकेत नगरपालिका में महापौर/अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन…

    बंगाल एसटीएफ को बड़ी सफलता: शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल गिरफ्तार, पैसे जुटाने के लिए पहुंचा था ससुराल

    पश्चिम बंगाल में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। करीब दो करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता पुलिस की विशेष कार्यबल (एसटीएफ)…