अयोध्या: 18 घंटे के बाद खुले राममंदिर और हनुमानगढ़ी के कपाट, सरयू स्नान के बाद दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

चंद्र ग्रहण के चलते रविवार दोपहर 12:30 बजे से बंद राम मंदिर और हनुमानगढ़ी समेत अयोध्या के अन्य मठ मंदिरों के पट 18 घंटे के बाद सोमवार सुबह मंगला आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के मौके पर रात दो बजे से ही सरयू के घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सरयू में स्नान कर श्रद्धालुओं का मठ मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए पहुंचने का सिलसिला जारी है। ग्रहण काल के मोक्ष के मौके पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।

 

रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई है। आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के साथ अयोध्या के स्थानीय लोगों ने भी सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। इसके पहले ग्रहण समाप्त होने पर मठ मंदिरों में विराजमान भगवान को भी सरयू जल से स्नान कराया गया।

सरयू के जल से मंदिर परिसर का शुद्धीकरण किया गया। इसके बाद मंगला और श्रृंगार आरती हुई।


Spread the love
और पढ़े  BJP की नई टीम में चौंकाने वाले नाम, दलबदलुओं को इनाम, समझौता और संतुलन से 27 साधने का प्रयास
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love