देहरादून: ऑपरेशन कालनेमि- अब तक 5 हजार से ज्यादा का हुआ सत्यापन, और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा अभियान

Spread the love

 

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शुरू हुआ ऑपरेशन कालनेमि अब और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। यह जानकारी आईजी कानून व्यवस्था डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने ऑपरेशन के तह अब तक की कार्रवाइयों को बताते हुए दी। अब तक इस ऑपरेशन के तहत सभी जिलों में 5500 से ज्यादा लोगों का सत्यापन किया गया है। इनमें 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि पकड़ में आए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया।

 

डॉ. भरणे रविवार को पटेलभवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कालनेमि ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया है। बताया है कि पुलिस किसी भी ऐसे तत्व को बख्शने के पक्ष में नहीं है, जो देवभूमि की पवित्रता और जनता की आस्था के साथ छल करता है। इसे लेकर शासन से भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसमें अब एक समिति का गठन भी मुख्यालय स्तर पर कर दिया गया है। यह समिति हर दिन की कार्रवाई पर नजर रखने के साथ-साथ शासन को भी प्रत्येक दिन की रिपोर्ट दे रही है। अब तक हरिद्वार में सबसे अधिक 2704 लोगों का सत्यापन किया गया है। इनमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

इसके साथ ही देहरादून में 922 लोगों का सत्यापन हुआ जिसमें से चार लोग गिरफ्तार हुए। बीएसएफ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बांग्लादेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा गया। अब तक की कार्रवाई में कुल 1182 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। आईजी ने बताया कि टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर में भी लगातार कार्रवाई चल रही है। इसके लिए अब सभी जिलों को निर्देशित किया गया है कि वे इस अभियान को प्राथमिकता पर रखते हुए और प्रभावी ढंग से चलाएं।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण: आरोपी नौटियाल की मां ने आरटीआई दाखिल कर मांगी 11 बिंदुओं पर सूचना

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

    Spread the love

    Spread the loveविष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें…


    Spread the love

    चमोली टनल भूस्खलन- गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल, नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे

    Spread the love

    Spread the loveअलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर…


    Spread the love