ओडिशा के पारादीप में लापता चीनी नाविक का शव समुद्र से बरामद, पीआईसीटी पर सीढ़ी लगाते समय पानी में गिरा था

Spread the love

 

डिशा के पारादीप बंदरगाह पर एक चीनी नाविक जहाज से गलती से समुद्र में गिरकर लापता हो गया था, जिसका शव रविवार को समुद्र से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान झांग ताई के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पारादीप अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर सीढ़ी लगाते समय झांग ताई पानी में गिर गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया। ताई की तलाश के लिए तटरक्षक बल, एनडीआरएफ, ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), राज्य समुद्री पुलिस, स्कूबा गोताखोरों और सीआईएसएफ की एक संयुक्त टीम ने अभियान शुरू किया। पारादीप की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृति रंजन कर ने कहा, ‘रविवार को चीनी नाविक का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया और पुलिस ने उसे बाहर निकाला।’

 

सीढ़ी खोलते समय समुद्र में गिरा चीनी नाविक
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहाज पिछले बुधवार को कच्चा लोहा लेकर टर्मिनल पर आया था। शुक्रवार सुबह माल उतारने के बाद जहाज रवाना होने की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान सीढ़ी खोलते समय ताई समुद्र में गिर गया।

ताई को बचाने के लिए बांग्लादेशी नाविक ने समुद्र में लगाई थी छलांग
अधिकारी ने बताया कि ताई को बचाने के लिए एक बांग्लादेशी नाविक ने समुद्र में छलांग भी लगाई, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। बाद में, जहाज के चालक दल ने बांग्लादेशी नाविक को सुरक्षित निकाल लिया, जबकि ताई लापता हो गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम जहाजरानी मंत्रालय की मदद से चीनी नाविक के शव को उसके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।’

और पढ़े  बैंक घोटाला: विक्रम वधावा की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुए थे कई IAS, सोने में किया था इन्वेस्ट

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने बुशहर पर हमला टाला, ईरान बोला- हमारी कड़ी चेतावनी के बाद पीछे हटा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love     अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ईरान के ऊर्जा प्लांट्स पर पांच दिन तक हमले रोकने के निर्देश पर तेहरान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को ईरानी…


    Spread the love

    फिर से कोविड जैसा लॉकडाउन लगाने की मांग, इस बढ़ती जानलेवा बीमारी ने तबाही मचाई

    Spread the love

    Spread the love     यूनाइटेड किंगडम  इन दिनों गंभीर संक्रामक रोग मेनिनजाइटिस का प्रकोप झेल रहा है। यहां यूनिवर्सिटी ऑफ केंट में पिछले कुछ दिनों में हालात काफी तेजी…


    Spread the love