Exam: शाहजहांपुर- बाढ़ के चलते बदले गए पीईटी के 6 सेंटर बदले, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर 2 फुट तक पानी

 

शाहजहांपुर में बाढ़ के मद्देनजर पीईटी के छह सेंटर बदल दिए गए हैं। पहले दिन छात्रों को सेंटर पर पहुंचने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। परेशानी को कारण ही आज परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट कर दिया गया है। दरअसल, शाहजहांपुर में पिछले कई दिनों से कई गांवों और शहर की कई कॉलोनियों को घेरी बाढ़ ने शनिवार सुबह दिल्ली-लखनऊ हाईवे को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। शहर के बरेली मोड़ ओवरब्रिज के से मौजमपुर गांव तक करीब डेढ़ किमी हिस्से में करीब दो फुट पानी भर गया। शाम को बहाव और तेज हुआ तो दोपहिया वाहन और ऑटो-टेंपो जैसे हल्के वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। बड़े वाहनों को भी धीमी गति से गुजारा जा रहा है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे पर पानी के बहाव को देखते हुए टीमों को सतर्क कर दिया गया है। पीएसी की फ्लड यूनिट को हाईवे पर लगाया गया है, ताकि कोई हादसा न हो।

Shahjahanpur News Six PET exam centers shifted due to flood Two feet water on Delhi-Lucknow highway

 

हाईवे की लगातार निगरानी की जा रही है। उधर, हल्के वाहनों को रोके जाने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई। लोगों को जोखिम लेते हुए पैदल सफर तय करना पड़ा।

 

हाईवे पर यह पानी गर्रा नदी से आया है। गर्रा और खन्नौत नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गर्रा नदी खतरे के निशान से 40 सेमी और खन्नौत नदी 30 सेमी ऊपर बह रही है। दोनों नदियों के किनारे बसी कॉलोनियों में भी पानी भर गया है। गर्रा नदी में दियूनी बैराज से पानी छोड़े जाने से शनिवार को हालात और ज्यादा बिगड़े।

और पढ़े  अजब प्रेम की गजब कहानी: 75 साल के बुजुर्ग पर आया 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर का दिल, हुई सगाई

 

राजकीय मेडिकल कॉलेज के सभी वार्ड हुए लगभग खाली
राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह ही गर्रा नदी का पानी पहुंच गया था। उसके बाद से ही एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिए गए थे। शुक्रवार सुबह 98 मरीजों को प्रथम और द्वितीय तल पर शिफ्ट कर दिया गया था। शनिवार सुबह तीमारदारों ने मरीजों की छुट्टी कराना शुरू कर दी।

 

दोपहर 12 बजे तक वार्डों में चंद मरीज ही रह गए। 15-20 गंभीर मरीजों को भावलखेड़ा सीएचसी व वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करा दिया गया है। सभी वार्ड लगभग खाली हो गए हैं।

 

कुछ मरीजों को ऑपरेशन की आगे की तारीख दे दी गई। साथ ही भावलखेड़ा सीएचसी पर 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में 350 मरीज भर्ती थे।

 

बाढ़ के हालात देख छुट्टी रद्द
बाढ़ के दृष्टिगत सीएमओ ने पत्र जारी कर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत सुविधा के लिए शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। निर्देशित किया कि अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहें। अपरिहार्यता के अतिरिक्त किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

 

पीईटी : छह सेंटर बदले गए
शाहजहांपुर में बाढ़ के मद्देनजर पीईटी के छह सेंटर बदल दिए गए हैं।

– माधव राय सिंधिया पब्लिक स्कूल न्यू जिला अस्पताल के पीछे से संजय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज निकट गन्ना शोध परिषद रेती रोड।
– शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ निकट बरेली मोड़ से रॉयन इंटरनेशनल स्कूल-सीतापुर-बरेली बाइपास रोड।
‎- स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज, मुमुक्षु आश्रम से डाॅ.सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज निकट कचहरी रोड।
‎- स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, ब्लॉक-ए, गुमुक्षु आश्रम,से केंद्रीय विद्यालय नंबर एक कैंटोमेंट
-‎स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय, ब्लॉक-बी, मुमुक्षु आश्रम से केंद्रीय विद्यालय नंबर दो कैंटोमेंट
-राजकीय पॉलीटेक्निक, लालपुर, जलालाबाद रोड से श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, नियामतपुर बनाए गए हैं।

  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…