हादसा: लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी शारदा नदी में,बाढ़ में बह गए पिता-पुत्री

Spread the love

 

खीमपुर खीरी जनपद के नकहा क्षेत्र में 20 ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव अधूरे पुल के पिलर से टकरा गई, जिससे नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव पर सवार पिता-पुत्री नदी में बह गए। जबकि अन्य ग्रामीणों को सकुशल निकाल लिया गया है। कुछ लोग तैरकर किनारे पर आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। अफसर भी मौके पर पहुंचे। लापता पिता-पुत्री की तलाश में एनडीआरएफ की टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी, एसडीएम अश्वनी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

 

सुबह आठ बजे हुआ हादसा 
ग्रामीणों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नाव से शारदा नदी के दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी दौरान नौव्वापुर घाट पर अधूरे पड़े पुल के पिलर से टकराकर नाव नदी में पलट गई। बहाव तेज होने की वजह से ग्रामीण बहने लगे।

नाव पलटने और लोगों को बहता देख दूसरी छोर पर खड़े ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगा दी और उन्हें रस्सी के सहारे बाहर निकाला। लेकिन पिता-पुत्री को नहीं बचा पाए। दोनों तेज बहाव के कारण पानी में बहते चले गए। उनका पता नहीं चला है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम लापता पिता-बेटी की तलाश कर रही है। उधर, हादसे के बाद लापता पिता-पुत्री के परिवार में कोहराम मचा है। बता दें कि शारदा नदी उफान पर बह रही है।


Spread the love
और पढ़े  हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कांवड़ मार्ग
  • Related Posts

    UP- बसपा राज में खूब फूले-फले ब्राह्मण नेता, सत्ता जाने के बाद से बढ़ी दूरियां, अब खतरे में सोशल इंजीनियरिंग

    Spread the love

    Spread the loveबहुजन समाज पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग में ब्राह्मणों की भूमिका किसी से छिपी नहीं है। बीते दो दशकों में कई ब्राह्मण नेता बसपा की ताकत बने तो उनके…


    Spread the love

    बड़ा सड़क हादसा: हाथरस में बेकाबू कार पलटी, ड्राइवर समेत 3 की मौत, बच्चा समेत चार घायल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के हाथरस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा…


    Spread the love