अयोध्या: राम नगरी में भूटान के PM, किए रामलला के दर्शन, करीब 2 घंटे राम जन्मभूमि परिसर में बिताए

Spread the love

 

भूटान के प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या के दौरे पर हैं। उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।

यहां से उनका काफिला होटल रामायणा के लिए रवाना हो गया। जहां वह कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन खास तरह से भूटान की पारंपरिक शैली में किया जाएगा। यहीं पर दोपहर का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा।

 

प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया।

इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- चढ़ावा चोरी: जांच में नए खुलासे,राममंदिर के चढ़ावे में लंबे समय से लग रही थी सेंध...
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love