अयोध्या: बाढ़ पीड़ितों की बेबसी- जोखिम उठाकर नाव से स्कूल जाते हैं बच्चे

 

अयोध्या में सरयू नदी की बाढ़ ने कई परिवारों को बेघर कर दिया है। पूरा बाजार क्षेत्र के पिपरी संग्राम गांव के संतोखी निषाद, राम प्रकाश निषाद, गोली निषाद, मंगरु निषाद, हरि निषाद और बांकेलाल निषाद ने बताया कि उनके घर वर्षों पहले बाढ़ में कटकर नदी में समा गए। मजबूरीवश इन परिवारों ने नदी की दो धाराओं के बीच टापू जैसे बने स्थान पर फूस का घर डालकर जिंदगी गुजारनी शुरू कर दी।

बांकेलाल निषाद ने बताया कि सरयू नदी यहां दो धाराओं में बंट जाती है। आगे जाकर फिर मिल जाती है। ऐसे में यह स्थान चारों तरफ से पानी से घिर गया है। बच्चों को पढ़ाई से वंचित न होने देने के लिए उन्होंने प्राइवेट नाव बनाई है। इसी नाव से रोज बच्चे कछार के गांव स्थित मूड़ाडीह प्राथमिक विद्यालय आते-जाते हैं।

 

कक्षा चार के कुनाल, कक्षा सात के सनी, कक्षा आठ की रोली व प्रिया, कक्षा पांच के रामसेवक व शिवा, कक्षा चार के राम केवल और कक्षा छह की खुशी ने बताया कि रोजाना जान जोखिम में डालकर नाव से स्कूल जाना पड़ता है। अगर नाव से न जाएं तो पढ़ाई छूट जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि घर कटने के समय प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कछार के गांव में मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन आज तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। नतीजतन, परिवारों को टापू पर फूस का घर बना कर खतरनाक हालात में जिंदगी गुजारनी पड़ रही है।

और पढ़े  कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना, आयकर टीम को मिले 2.65 करोड़ रुपये, शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…