हल्द्वानी: मुखानी के एएसआई और धारी चौकी इंचार्ज निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई

 

SSP प्रह्लाद नारायण मीणा ने विवेचना में लापरवाही बरतने पर धारी चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह राणा और मुखानी थाने के एडिशनल एसआई सत्यपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। रामनगर कोतवाली के एसएसआई युनूस और छोई-क्यारी चौकी प्रभारी तारा सिंह राणा को लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी ने बुधवार को पुलिस बहुउद्देशीय भवन में सभी विवेचकों के साथ बैठक की। इस दौरान विवेचनाओं को लंबित रखने पर मातहतों को फटकार लगाई। उन्होंने विवेचकों को हिदायत दी गई कि विवेचना में लापरवाही करने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में गुमशुदगी की विवेचनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए गए। गुमशुदाओं से संबंधित सभी पोर्टलों पर डाटा अंकन किया जाए और उसे विवेचात्मक कार्यवाही में शामिल किया जाए।

एसएसपी ने कहा कि विवेचनाओं को बिना किसी कारण के लंबित न रखा जाए। न्यायालयों में विवेचनाओं के संबंध में लंबित कार्यवाही व पत्राचार का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। सीओ विवेचनाओं का पर्यवेक्षण करें और जो विवेचना लटका रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजें। वहां एसपी क्राइम डाॅ. जगदीश चंद्र, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, सीओ नितिन लोहनी, सुमित पांडे आदि मौजूद रहे।

और पढ़े  नौकरी: उत्तराखंड में 12वीं पास के लिए नई भर्ती, स्केलर के 200 पदों इस दिन से करें आवेदन, जानें पूरा विवरण
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…