देहरादून: कैबिनेट विस्तार जल्द..5 कुर्सियों पर किसकी होगी ताजपोशी? नवरात्र में निकल सकता है मुहूर्त

 

राज्य में खाली पड़ी मंत्रियों की पांच कुर्सियों पर किसकी ताजपोशी होगी, इसका मुहूर्त नवरात्र में निकलेगा। धामी सरकार में मंत्रियों के तीन पद तो पहले से खाली थे। एक पद चंदन रामदास के निधन और दूसरा पद प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हो गया था। इस तरह कुल मिलाकर पांच मंत्रीपद खाली हैं।

प्रदेश में आपदा की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। वहीं, सात अगस्त से श्राद्ध शुरू होने जा रहे हैं। लिहाजा, फिलहाल कैबिनेट विस्तार संभव नहीं।

 

दूसरी ओर, प्रदेशभर से विधायकों के सीएम धामी से मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। उधर, मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी ये साफ कर दिया कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए संगठन स्तर से भी सीएम धामी से बातचीत की जा चुकी है।

और पढ़े  नैनीताल में टैक्सी चालकों की मनमानी: 50 के बजाय 200-300 रुपये वसूले, 3 वाहन कब्जे में, चालानी कार्रवाई
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    देहरादून: रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर बाड़मेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

    रायवाला-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर सत्यनारायण मंदिर के समीप सोमवार रात ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर रायवाला कोतवाली पुलिस…