अयोध्या: कई स्थानों पर आसमान में दिखे ड्रोन, ग्रामीणों में दहशत, पुलिस छानबीन में जुटी

 

अयोध्या में बुधवार की रात मिल्कीपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर आसमान में लोगों ने ड्रोन देखा। ड्रोन देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। दहशत में ग्रामीण देर रात तक जागते रहे। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लेकिन, ड्रोन के संबंध में जानकारी नहीं मिल सकी।

बताया गया कि इनायत नगर के रेवना, मिल्कीपुर बाजार, खंडासा के कलुवामऊ, कोटिया, घटौली, नागीपुर, जयराजपुर, मिचकुरही, जगन्नाथपुर और तिंदौली गांव में आसमान में ड्रोन जैसी चमकदार चीजें घूमती देखी गईं। ग्रामीणों ने इसकी फोटो खींची। वीडियो भी बनाया। ड्रोन देखकर पूरे इलाके में हलचल मच गई। लोग फोन करके एक-दूसरे को ड्रोन उड़ने की जानकारी देते रहे।

 

संदिग्ध गतिविधि मानकर दहशत बनी रही

काफी देर तक आसमान में घूमते रहे इन ड्रोन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैलने लगीं। किसी ने इसे सर्वे से जोड़ा तो किसी ने इसे संदिग्ध गतिविधि मानकर दहशत भी जताई। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर उत्सुकता और दहशत दोनों का माहौल बना हुआ है।

हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि उन्होंने भी आसमान में चमकती चीजों को देखा है। देखने में वे ड्रोन जैसे प्रतीत हो रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी रूट सर्वे का हिस्सा हो सकता है।

और पढ़े  मंत्री रेखा आर्या के पति का बड़ा आरोप: भ्रष्टाचार से 210 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति अर्जित की, जांच की मांग की
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…