Himachal: कुल्लू में फिर हुआ भूस्खलन, चपेट में आए 2 मकान, एक की मौत और तीन को बचाया

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। तीन दिन के अंदर कुल्लू जिला मुख्यालय में भूस्खलन की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए। एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया। अभी भी छह लोग मलबे में दबे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। पिछले कल हुई घटना के दोनों शव भी अभी मलबे में दबे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कुल्लू में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टानें गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से इनर अखाड़ा बाजार में दो घरों में नुकसान हुआ। एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला रहा है। एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी घर के अंदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार मौके पर मौजूद हैं।

आज चार, कल पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। अन्य जिलों में भी बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को पांच जिलों कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह सितंबर से भारी बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। नौ सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

सितंबर के तीन दिनों में सामान्य से 534 फीसदी अधिक बरसे बादल
हिमाचल प्रदेश में सितंबर के तीन दिनों के दौरान सामान्य से 534 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। एक से तीन सितंबर तक प्रदेश में 104 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 16.4 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी बुलेटिन के अनुसार बिलासपुर, कुल्लू और सोलन जिला में 1000 फीसदी से अधिक बादल बरसे। बिलासपुर में सामान्य से 1004, कुल्लू में 1035, सोलन में 1005, चंबा में 385, हमीरपुर में 562, कांगड़ा में 139, किन्नौर में 340, लाहौल-स्पीति में 668, मंडी में 378, शिमला में 766, सिरमौर में 792 और ऊना में 543 फीसदी अधिक बारिश हुई।

उधर, मानसून सीजन के दौरान 20 जून से तीन सितंबर से प्रदेश में सामान्य से 46 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। इस दौरान लाहौल-स्पीति जिला को छोड़कर सभी क्षेत्रों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

Spread the love
और पढ़े  Himachal-  हिमाचल में BJP ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची
  • Related Posts

    2026 हिमाचल बोर्ड 10th Result- 10वीं के नतीजे जारी, 83.87% रहा रिजल्ट,पिछले वर्ष से 4.79 फीसदी अधिक बच्चों ने पास की परीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। रिजल्ट सुबह करीब 11 बजे जारी किया गया। 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों…


    Spread the love

    हिमाचल प्रदेश 10th बोर्ड Result 2026: कुछ देर में जारी होंगे 10वीं के नतीजे, सबसे पहले ऐसे देखें परिणाम 

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित करेगा।   थोड़ी देर में जारी होगा रिजल्ट हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड…


    Spread the love