हल्द्वानी: शराब तस्करों के ठिकानों पर छापा, 5 पेटी इंपोर्टेड शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

 

 जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून और हल्द्वानी आबकारी की टीम ने शराब तस्करों के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान पांच पेटी इंपोर्टेड शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।आबकारी अधिकारी धीरेन्द्र बिष्ट ने बताया कि आबकारी आयुक्त के निर्देश पर मंगलवार को टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई हल्द्वानी क्षेत्र के ठंडी सड़क और रामपुर रोड स्थित दो अलग-अलग स्थानों पर की गई। छापे के दौरान टीम ने दो आरोपित तरन और मोंटी निवासी को पकड़ा। दोनों के घरों से विभिन्न ब्रांड की इंपोर्टेड शराब की पांच पेटियां बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह शराब शहर में अवैध रूप से बिक्री के लिए घरों में छिपाकर रखी गई थी। टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, आबकारी निरीक्षक आशीष प्रकाश, राकेश नाथ और अंकित कुमार शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े   नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार
  • Related Posts

    देहरादून- बीसी खंडूड़ी को अंतिम विदाई: पंचतत्व में विलीन, CM धामी, उपराष्ट्रपति सहित राजनेताओं ने जताया शोक

    Spread the love

    Spread the loveमेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सीएम धामी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित तमाम बड़े राजनेता खंडूड़ी को अंतिम विदाई देने…


    Spread the love

     नई टिहरी- हेलिकॉप्टर की खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग, हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आया, 6 यात्री थे सवार

    Spread the love

    Spread the loveचंबा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर उड़ान के दौरान ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी समस्या होने पर सत्यो-सकलाना क्षेत्र के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी…


    Spread the love