दंपती की मौत: दंपती की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला पति..बिस्तर पर मिला पत्नी का शव

 

लखीमपुर खीरी जनपद के हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव हैदराबाद में 50 वर्षीय राज बहादुर मिश्रा और उनकी 48 वर्षीय पत्नी सुनीला देवी मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार सुबह सुनीला देवी का शव मकान की छत पर बने कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। जबकि राज बहादुर का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार राज बहादुर मिश्रा और उनकी पत्नी सुनीला देवी के कोई संतान नहीं थी। पति और पत्नी ही मकान में रहते थे।। मंगलवार की रात पति और पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सुनीला देवी की लाश छत पर कमरे में चारपाई पर पड़ी मिली, जबकि राज बहादुर का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घर का सारा सामान सुरक्षित बताया गया है।

थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि मृतकों के शवों को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत का पता चल पाएगा। वहीं दंपती की मौत से ग्रामीण स्तब्ध हैं। मृतकों के रिश्तेदारों को सूचना दी गई है।

और पढ़े  यूपी- दर्दनाक हादसा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़कर पलटी थार, आगरा के 3 दोस्तों की मौत
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…