अयोध्या: युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा..एसएसपी डॉ गौरव ग्रोबर की प्रेस कांफ्रेंस

Spread the love

 

योध्या में कैंट थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या युवती के दूसरे प्रेमी राजीव यादव ने की थी। जबकि, प्रारंभिक जांच में संदेह एक अन्य प्रेमी आलोक निषाद पर जताया जा रहा था। वही मामले का खुलासा एसएसपी डॉ गौरव ग्रोबर ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान किया है। हत्या के मामले की जानकारी मीडिया को दी। दरअसल, राजीव यादव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग आलोक निषाद के नंबर पर कर दी थी। इसी कारण हर कॉल आलोक निषाद के पास जाती रही और पुलिस कंफ्यूज होती रही। पुलिस को तब बड़ा सुराग मिला, जब घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ईंट के नीचे दबा युवती का मोबाइल बरामद हुआ। फोन ऑन था और कॉल फॉरवर्डिंग की सच्चाई उजागर हो गई। इसके बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर एक बाग में राजीव यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान उसने एक दरोगा की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इसके बाद राजीव ने पहले युवती से दुष्कर्म किया। फिर उसी के सलवार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर हत्या और दुष्कर्म के गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  UP दौरे पर PM का वाराणसी आगमन,सभा स्थल पर जुटने लगी भीड़, काशीवासियों को मिलेगी 163 परियोजनाओं की सौगात

 


Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love