शाहजहांपुर: कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला..

Spread the love

त्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय की स्थापना को मंज़ूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के तहत मुमुक्षु आश्रम ट्रस्ट द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थानों को अपग्रेड कर एक राज्य विश्वविद्यालय में समाहित किया जाएगा।
कैबिनेट की मंज़ूरी के बाद स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज सहित मुमुक्षु शिक्षा संकुल के सभी संस्थानों में हर्ष और उल्लास की लहर दौड़ गई। शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ ने इस निर्णय का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा ने कहा,
“सरकार का यह निर्णय शाहजहांपुर के युवाओं के लिए शिक्षा और विकास के नए द्वार खोलेगा।”
कॉलेज के प्राचार्य आर. के. आज़ाद ने इसे शाहजहांपुर के हित में एक बड़ा कदम बताया और इस उपलब्धि का श्रेय मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य संरक्षक स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी के अथक प्रयासों और समर्पण को दिया।
कॉलेज के उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा,
“सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय शाहजहांपुर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व मील का पत्थर साबित होगा।”
इस दौरान शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में खुशी का माहौल देखने को मिला।


Spread the love
और पढ़े  BJP की नई टीम में चौंकाने वाले नाम, दलबदलुओं को इनाम, समझौता और संतुलन से 27 साधने का प्रयास
  • Related Posts

    अयोध्या: चढ़ावा चोरी की वजह से भंग हो सकता है राम मंदिर ट्रस्ट, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरह होगी व्यवस्था

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय…


    Spread the love

    लखनऊ में 1 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, बिल्डर संदीप सिंह हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

    Spread the love

    Spread the love   उत्तरप्रदेश की लखनऊ पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जनपद के इंदिरा कैनाल रोड पर पुलिस टीम के साथ हुई एक मुठभेड़ के…


    Spread the love