देहरादून: करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, निवेश के बहाने मोटा लाभ कमाने का लालच देकर हड़प ली रकम

 

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने पीड़ित को निवेश करवाकर मोटा लाभ कमाने का लालच देकर 65 लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की थी। साइबर धोखाधड़ी के लिये फर्जी  एनजी ट्रेडर्स नाम की कंपनी बनाकरफर्जी बैंक खाते खुलवाए और कंपनी के नाम पर ही कई सीयूजी नंबरों का प्रयोग किया गया।   इसके साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों का विदेशों में बैठे साइबर अपराधियों से संपर्क में होना और देश भर के विभिन्न बैंकों में 18 से 20 करंट बैंक खातों का होना भी प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पुलिस ने नितिन गौर(34) पुत्र शीतल प्रसाद गौर निवासी-मकान नम्बर-26, गली नम्बर-8, सदरपुर, सैक्टर-45 नोएडा और निक्कू बाबू(29) पुत्र कैलाश बाबू निवासी-मकान नम्बर-465, गली नम्बर-15, सदरपुर सैक्टर-45 नोएडा को गिरफ्तार किया है।

 

Dehradun Cyber fraud worth Lakhs exposed money taken by luring people huge profits on pretext of investment

 

इस तरह हड़पी रकम

आरोपियों ने फेसबुक पर “CryptoPromarkets” नाम से लिंक व विज्ञापन प्रसारित किया और उसमें निवेश से अत्यधिक लाभ मिलने का लालच दिया गया। वादी को उक्त लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया गया, जिससे उसे यह विश्वास दिलाया गया कि यह एक वैध और अधिकृत इन्वेस्टमेंट प्लेटफार्म है। अज्ञात व्यक्तियों ने स्वयं को प्रिया, रमेश कुमार, शरद वोहरा, विक्की मल्होत्रा के रूप में प्रस्तुत किया और विभिन्न मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी से वादी से संपर्क किया। उन्होंने खुद को निवेश कंपनी के अधिकृत अधिकारी व कर्मचारी बताकर पीड़ित का विश्वास जीता। अभियुक्तों ने उसे निवेश पर मोटा लाभ मिलने का लालच देकर लगातार पैसे निवेश करने के लिए प्रलोभित किया और झांसे में लेकर सात जुलाई 2025 से  29 जुलाई 2025 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 66,21,000 रुपये जमा करवाए। निवेश की राशि हड़पने के बाद अभियुक्तों ने लाभांश देने से इंकार कर दिया। संपर्क से बचने लगे, जिससे पीड़ित को ठगी का शक हुआ।

और पढ़े  लक्सर-रुड़की मार्ग पर हादसा: कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने से हुई टक्कर, 3 सवारियों की मौत, छह घायल
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…