चमोली: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से बह गया मोटर पुल,चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क

 

मोली जनपद में देर रात से भारी बारिश हो रही है। मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बह गया। इसके चलते चीन सीमा से लगी नीती घाटी का फिर से अन्य क्षेत्रों से संपर्क कट गया है। लाता में तीन दिनों से बंद इस हाईवे को शनिवार को ही खोला गया था।

लाता गांव के पास चट्टान खिसकने से बंद मलारी हाईवे पर शनिवार को 56 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई थी। हाईवे सुचारु होने पर नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवानों ने भी राहत की सांस ली है। लेकिन आज हाईवे फिर बंद हो गया। नीती घाटी के गांवों में इन दिनों ग्रामीण अपने आराध्य देवताओं की पूजा करते हैं। जिसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी ग्रामीण अपने गांव पहुंचते हैं। हाईवे बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कई जिलों में बाढ़ को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने आगामी 24 घंटे के लिए बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की थी। इसमें रविवार की सुबह 5:30 तक बारिश को देखते हुए अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग में बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।

और पढ़े  पिथौरागढ़ में हाई अलर्ट: नेपाल में भूस्खलन से चमेलिया नदी का बहाव रुका, जमा हुआ पानी, एसएसबी-आईटीबीपी मुस्तैद
  • Related Posts

    देवप्रयाग में हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी में खाई में गिरी

    केदारनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में एक श्रद्धालु…

    उत्तराखंड मौसम- दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 81 ग्रामीण मार्ग समेत 108 सड़कें बंद

    प्रदेश के अधिकतर जिलों में रविवार को भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी और चमोली जिलों में भारी बारिश होने का यलो अलर्ट…