2025 Result: उत्तराखंड पुलिस SI भर्ती का परिणाम घोषित, कटऑफ लिस्ट के साथ तुरंत चेक करें अपना नाम

Spread the love

 

 

त्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI), गुल्मनायक और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर चेक कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरीवार कटऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं।

 

देखें कैटेगरीवार कटऑफ

पदनाम / कैटेगरी कटऑफ (Marks)
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस)
यूआर (UR) 205.66
यूआर / यूएफ 179.23
ईडब्ल्यूएस (EWS) 201.85
ईडब्ल्यूएस / यूएफ 179.22
ओबीसी (OBC) 198.80
ओबीसी / यूएफ 175.41
एससी (SC) 174.14
एससी / यूएफ 168.55
एसटी (ST) 189.39
डीएफएफ 170.84
ईएक्सएस 151.26
उपनिरीक्षक (अभिसूचना)
यूआर (UR) 201.60
यूआर / यूएफ 182.53
ईडब्ल्यूएस (EWS) 195.24
ईडब्ल्यूएस / यूएफ 177.95
ओबीसी (OBC) 194.99
ओबीसी / यूएफ 174.65
एससी (SC) 167.78
एससी / यूएफ 162.95
एसटी (ST) 186.34
ईएक्सएस 154.06
गुल्मनायक (पुरुष – PAC/IRB)
यूआर (UR) 190.16
ईडब्ल्यूएस (EWS) 185.33
ओबीसी (OBC) 186.34
एससी (SC) 160.67
एसटी (ST) 177.45
डीएफएफ 163.46

कब हुई थी परीक्षा?

एसआई भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज सत्यापन हुआ। अंतिम चयन मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों की दी गई प्रेफरेंस के आधार पर तैयार की गई है।

भर्ती में कितने पद थे?

गृह विभाग के अंतर्गत निकली इस भर्ती के तहत कुल 222 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें –

  • सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना): 108 पद
  • गुल्मनायक (पुरुष – पीएसी/आईआरबी): 89 पद
  • अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद
और पढ़े  रुद्रपुर पार्षद हत्याकांड- पार्षद प्रकाश धामी हत्याकांड, एसटीएफ ने 25 हजार के इनामी शूटर को किया गिरफ्तार

चयन प्रक्रिया: आगे क्या होगा?

उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। अब अगला चरण मेडिकल परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

ध्यान रहे कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में हो चुके थे। अब अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के आधार पर जारी की जाएगी।


Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love