JIO: जियो ने लॉन्च की वॉयस असिस्टेंट RIYA, अब कंटेंट सर्च करना होगा आसान

Spread the love

 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 48वीं AGM में जियो ने एक साथ कई नई तकनीकें पेश कीं। इनमें सबसे खास रही वॉयस-इनेबल्ड सर्च असिस्टेंट RIYA, जिसे जियो फ्रेम्स और पीसी के साथ पेश किया गया।

कंटेंट सर्च होगा और भी आसान
नई असिस्टेंट RIYA की मदद से यूजर्स अब केवल वॉयस कमांड देकर कंटेंट खोज सकेंगे। यह टूल बेहद तेज और सरल तरीके से परिणाम दिखाता है, जिससे यूज़र्स का समय बचेगा और उन्हें स्मूद डिजिटल अनुभव मिलेगा।

 

वॉयस प्रिंट से अपनी भाषा में देखें कंटेंट
AGM में जियो ने वॉयस प्रिंट फीचर भी पेश किया, जो खासतौर पर खेल और मनोरंजन प्रेमियों के लिए है। यह फीचर यूजर्स को अपनी पसंदीदा भारतीय भाषा में कंटेंट देखने का विकल्प देता है। JioHotstar एप पर इसका उपयोग करके लोग क्रिकेट, फिल्मों और अन्य मनोरंजन कंटेंट को अपनी मातृभाषा में असली आवाज और परफेक्ट लिप-सिंक के साथ देख सकेंगे।

क्यों खास है यह फीचर?

 

  • भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए यह इसे डिजाइन किया गया है।
  • जियो का कहना है कि वॉयस प्रिंट से कंटेंट का अनुभव बेहद स्थानीय और व्यक्तिगत महसूस होगा।
  • चाहे रोमांचक क्रिकेट मैच हो या कोई ब्लॉकबस्टर मूवी, यूजर्स उसे अपनी भाषा में देख पाएंगे।
  • इससे डिजिटल मनोरंजन का अनुभव और भी ज्यादा रियल और इंटरेक्टिव हो जाएगा।

भारतीय दर्शकों के लिए बड़ा कदम
जियो का यह कदम भारतीय भाषाओं के करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कंपनी का फोकस है कि देशभर में अलग-अलग भाषा बोलने वाले यूजर्स को भी समान टेक्नोलॉजी अनुभव मिले।

और पढ़े  डॉक्टर बना दरिंदा: सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने नाबालिग से की हैवानियत, कई बार ओपीडी रूम में बुलाकर लूटी आबरू

Spread the love
  • Related Posts

    त्विषा शर्मा केस:- गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए…


    Spread the love

    आधार कार्ड- डीएक्टिवेट हो सकता है 15 से 17 साल के बच्चों का आधार कार्ड, करें ये जरूरी काम

    Spread the love

    Spread the loveआधार कार्ड धारकों की लापरवाही अब उनके लिए परेशानी का कारण बन रही है। 5 से 7 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट नहीं…


    Spread the love