संत समाज की महान विभूति श्रीरामकृष्ण महात्यागी पंचतत्व में विलीन

Spread the love

श्री महंत कमल नयन दास महाराज के साथ महंत विजय दास ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दिल्ली के निगमबोध घाट पर शुक्रवार को संत समाज की महान विभूति श्रीरामकृष्ण महात्यागी जी महाराज का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण संतों के भजनों और श्रद्धांजलि स्वरूप गूंजते श्लोकों से भावविह्वल हो उठा।
अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठों से जुड़े संतों ने इस अवसर पर भारी संख्या में पहुँचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। विशेष रूप से मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास महाराज और कंचन भवन के पीठाधीश्वर महंत विजय दास महाराज ने नम आँखों से अपने श्रद्धेय संत को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
महंत कमल नयन दास जी ने कहा…
“महात्यागी जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और समाज की सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने अपने तप, त्याग और साधना से संत परंपरा को नई ऊँचाई दी। वे हम सबके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं और रहेंगे। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”


महंत विजय दास जी हुए भावुक…
महंत विजय दास महाराज ने भावुक होकर कहा—
“महात्यागी जी का मार्गदर्शन हमें निरंतर मिलता रहा। उनका जीवन धर्म, तप, दया और दान का जीता-जागता उदाहरण था। उनका जाना संत समाज ही नहीं, पूरे आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे हृदय में सदैव विद्यमान रहेंगे।”
संत समाज में शोक की लहर
महंत कमल नयन दास और महंत विजय दास के साथ अनेक संतों ने निगमबोध घाट पहुँचकर महात्यागी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी मौजूद रही। सभी ने एक स्वर में कहा कि महात्यागी जी के विचार और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को धर्ममार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
निगमबोध घाट का वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब संतों ने गंगा जल और पुष्प अर्पित कर महात्यागी जी के चरणों में अंतिम प्रणाम किया।

और पढ़े  मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति

Spread the love
  • Related Posts

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love

    बड़ी कार्रवाई- अलीगढ़ जिले के 14 विद्यालयों की मान्यता समाप्त, यहां देखें उन स्कूलों की लिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveमाध्यमिक शिक्षा परिषद ने अलीगढ़ जिले के 14 स्ववित्तपोषित हाईस्कूल व इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त कर दी है। परिषद ने यह कार्रवाई शैक्षणिक सत्र 2024-25 और 2025-26…


    Spread the love