कचहरी में वकीलों ने हरियाणा की पुलिस को पीटा, जान बचाने के लिए लगाई दौड़, कार भी तोड़ी; ये है मामला

Spread the love

 

चहरी परिसर में जानलेवा हमले के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस को वकीलों और लोगों ने बदमाश समझकर दौड़ाकर पीटा। लोगों ने सादा कपड़े में पहुंचे पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो कार पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हमलावर स्कॉर्पियो की चाबी निकाल कर ले गए।

UP: Lawyers beat up Haryana police in Meerut court, ran to save their lives, even broke the car

 

इस दौरान आधे घंटे तक कचहरी परिसर में जमकर हंगामे और अफरा-तफरी का माहौल रहा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पांच सदस्यों की पुलिस टीम को बचाया और जानलेवा हमले के आरोपी को भी हिरासत में ले लिया।

 

पुलिस के मुताबिक, हरियाणा के जनपद कैथल में सुखदेव नामक आरोपी जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित चल रहा है। आरोपी वर्ष 2010 में मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की घटना में भी जेल जा चुका है। हत्या के केस की मेरठ न्यायालय में सुनवाई चल रही है।

शुक्रवार को आरोपी सुखदेव की तलाश में कैथल पुलिस की एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) टीम भी लगी थी। उन्हें जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को सुखदेव तारीख पर मेरठ कोर्ट में आएगा। कैथल पुलिस की एसडीयू के एएसआई तरसेन सिंह समेत पांच सदस्यीय टीम सुखदेव की तलाश में स्कॉर्पियो से मेरठ कचहरी पहुंची थी। कैथल पुलिस के सभी कर्मचारी वर्दी में नहीं थे। स्कॉर्पियो पर पुलिस लिखी चिट लगा रखी थी।
अपहरण का शोर मचाने पर वकील और लोगों ने पुलिस को घेरा
शुक्रवार शाम करीब 5: 40 बजे कैथल पुलिस की एसडीयू टीम ने कचहरी परिसर में 13 न्यायालय भवन के सामने से आरोपी सुखदेव को पकड़ लिया। उस समय सुखदेव के साथ अधिवक्ता और अन्य लोग भी थे। अचानक सादा कपड़ों में पांच पुलिसकर्मियों के पकड़कर ले जाने पर सुखदेव ने बदमाशों द्वारा अपहरण करने का शोर मचा गया।
और पढ़े  राखी हत्याकांड: चाकू से गला रेता, फिर बोरे में डालकर फेंका शव, आशिक विक्रांत से तीसरी शादी करने वाली थी युवती

आरोप है कि तभी लोग और वकील दौड़ पड़े और उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो पीछा कर भी पीटा गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अपने परिचय पत्र दिखाए लेकिन आरोपियों ने वो भी छीन लिए। हमलावरों ने टीम को स्कॉर्पियो समेत घेरकर पथराव व तोड़फोड़ की।

सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने सभी को सिविल लाइन थाने भिजवाया। आरोपी सुखदेव को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया। हमला करने वाले आरोपियों के चाबी ले जाने के कारण सीओ ने क्रेन मंगवाकर उनकी स्कॉर्पियो को सिविल लाइन थाने भिजवाया।
सीओ ने बताया कि अपहरण व बदमाशों के आने का शोर मचने पर वकीलों और अन्य लोगों ने पुलिस टीम से धक्का-मुक्की की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय पुलिस को नहीं बताया
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस वर्दी पहनकर नहीं आई थी। पुलिस टीम ने संबंधित थाने में आमद भी नहीं कराई और न ही स्थानीय पुलिस को कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। कैथल पुलिस के अधिकारियों को भी जानकारी दे दी गई है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है।

Spread the love
  • Related Posts

    झपकी बन गई काल: जालौन में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या सात हो गई है।, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायलों…


    Spread the love

    अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल…


    Spread the love