बुरी खबर बिजली उपभोक्ताओं के लिए, दरों में होगी 2.34 फीसदी की बढ़ोतरी

 

राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को सितंबर माह के ईंधन अधिभार के रूप में 2.34 फीसदी अधिक बिजली बिल का भुगतान करना होगा। मई माह का ईंधन अधिभार शुल्क अगस्त माह के बिजली बिल में जुड़कर आया है, जो 0.24 फीसदी है। अब जून माह का ईंधन अधिभार शुल्क 2.34 फीसदी सितंबर माह के बिजली बिल में जुड़कर आएगा। इस वृद्धि से सितंबर माह में कुल 184.41 करोड़ की वसूली होगी। विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने मांग की है कि निगमों पर विद्युत उपभोक्ताओं का 33122 करोड़ सरप्लस चल रहा है। इस रकम को ईंधन अधिभार शुल्क के रूप में भी समायोजित किया जा सकता है। इससे उपभोक्ताओं को अतिरक्त रकम नहीं चुकानी होगी। साथ ही निगमों पर उपभोक्ताओं की सरप्लस रकम भी धीरे-धीरे कम हो जाएगी।

 

89 नए ट्रांसफार्मर से चौकस होगी 2.95 लाख उपभोक्ताओं की बिजली

लखनऊ के जानकीपुरम जोन के 2.95 लाख उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था को चौकस करने के लिए 85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे नौ उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमवीए के पॉवर और 80 जगहों पर छोटे ट्रांसफार्मर लगेंगे। इस काम के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। दिसंबर से काम शुरू होने के आसार हैं।

बिजली से जुड़े ये सुधार कार्य बीकेटी, जानकीपुरम, डालीगंज, विश्वविद्यालय, महानगर, सीतापुर रोड खंड के इलाकों में होंगे। इसमें से लखनऊ विश्वविद्यालय, जीपीआरए, अहिबरनपुर, न्यू यूनिवर्सिटी कैम्पस, इक्का स्टैंड सहित नौ उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी। इसके साथ ही पुरनिया एवं इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्रों के लिए दो नई 33 केवी बिजली लाइन बनेगी।

और पढ़े  UP- क्या 19 अक्तूबर को महानवमी पर बंद रहेंगे प्रदेश के स्कूल-कॉलेज, CM योगी तक पहुंची मांग

 

अलीगंज कॉलोनी में यहां-यहां लगेंगे नए ट्रांसफार्मर

पुरनिया एवं गोयल उपकेंद्र के अलीगंज कॉलोनी के 32 जगहों पर 250 एवं 400 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ताओं को कम से कम बिजली संकट झेलना पड़ेगा। इसके अलावा सेक्टर एच महालक्ष्मी स्वीट्स के पास, सेक्टर जी ट्यूबवेल पार्क, केंद्रांचल कॉलोनी गेट, जनपथ रोड, डंडहिया मार्केट, नीमवाला पार्क सेक्टर जे, पुराना हनुमान मंदिर, एलडीए स्टेडियम सेक्टर एच, कामायनी पार्क सेक्टर के, सेक्टर पी मॉडल शॉप के पास, रामलीला मैदान सेक्टर ए, पुरनिया क्राॅसिंग, पोस्ट ऑफिस सेक्टर डी, सेक्टर सी, जच्चा-बच्चा अस्पताल सेक्टर सी, सांई मंदिर सेक्टर ई, शिवालापुरम सेक्टर सी, उस्मानपुर गांव, राम राम बैंक बस स्टैंड, टेलीफोन स्टैंड, पूर्णिमा वर्मा आवास के निकट सेक्टर जे, सेक्टर एन-1 बड़ा पार्क, आरएसआई कॉलोनी सेक्टर जे, सेक्टर क्यू चौराहा, सेक्टर पी चौराहा तिकोनिया पार्क, रामलीला मैदान, सेक्टर डी बीएसएनएल कॉलोनी के निकट, शाक भाजी कोल्ड स्टोर सेक्टर जी, वर्मा आटा चक्की सेक्टर एल, उस्मान एन्क्लेव सेक्टर ओ, केंद्रीय विद्यालय गेट आदि पर 250 एवं 400 केवीए के नए ट्रांसफार्मर लगेंगे।

85 करोड़ से सुदृढ़ होगा बिजली तंत्र
बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत पॉवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. अशीष कुमार गोयल ने जानकीपुरम जोन के लिए 85 करोड़ रुपये के सुधार कार्य के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बजट से नौ उपकेंद्रों पर पांच-पांच एमवीए के नए ट्रांसफार्मर लगेंगे जिससे उपकेंद्र की क्षमता बढ़ेगी। – वीपी सिंह, मुख्य अभिंयताए जानकीपुरम जोन लेसा

  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…