Rain: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जगह-जगह हुआ जलभराव..

 

कई राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। जमकर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मानसून का कहर पहाड़ों से मैदान तक जारी है। देश के कई शहरों में बाढ़ ने तबाही मचाई है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह बारिश देखने को मिली। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे।

दिल्ली में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि 6 महीने में ही भाजाप की सरकार ने दिल्ली को डुबोकर रख दिया है।

इससे पहले गुरुवार को भी दिनभर बादलों की आंख मिचौली के बीच हल्की बारिश हुई थी। इस दौरान हुई कई इलाकों में हुए जलभराव और जाम से फिर दिल्लीवासी परेशान हुए। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली में 13.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 35.4 जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम विभाग ने जताए थे। आईएमडी के अनुसार, 30 अगस्त यानी शनिवार को गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

और पढ़े  मयूर विहार स्कूल में मासूम की मौत का मामला: 1 दिन बाद हुआ मेडिकल बोर्ड का गठन, छात्रा का आज होगा पोस्टमार्टम
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…