दादा ने किए पोते के 6 टुकड़े:- चापड़ से पहले सिर, फिर दोनों हाथ और पैर-धड़ को भी काट किया अलग..दादा का कबूलनामा

Spread the love

 

प्रयागराज जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के औद्योगिक क्षेत्र में एक दादा ने अपने पोते पीयूष उर्फ यश की हत्या कर दी फिर उसके शव के छह टुकड़े कर दिए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने कमरे में आते ही यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला किया। फिर जमीन पर गिरते ही कपड़े से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनों हाथ, पैर-धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा। यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर उस पर पड़ गई, जिससे जानकारी मिलने के बाद सीसीटीवी के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची।

 

यहा है मामला
औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया।

पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया। इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है।

और पढ़े  अयोध्या- श्री राम वल्लभा कुज में सजी फूल बगला झांकी बनी श्रद्धा, आकर्षण का केंद्र

तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर आरी व चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।

पहले सिर पर ईंट मारी फिर मुंह दबाकर की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि कमरे आते ही यश के पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया। जमीन पर गिरने पर गिरते ही कपड़ा से मुंह दबाकर उसे मार डाला। इसके बाद आरी व चापड़ से पहले सिर काटा, फिर दोनाें हाथ, पैर व धड़ को काटकर शरीर से अलग कर दिया।

इस-इस रास्ते से धड़ फेंकने गया आरोपी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी धड़ को एक पॉलीथिन में भरकर कल्याणी देवी से दरियाबाद, पुराने पुल, अरैल रोड, फूलमंडी होते हुए फिर औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कुरिया पहुंचा और यहां के नाले में सिर कटी लाश फेंककर फरार हो गया। हालांकि, शव का धड़ फेंकते समय भैंस चरा रही एक वृद्धा की नजर पड़ गई।

तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए बनी टीमें
पुलिस को अबतक यश का का सिर व धड़ मिला है जबकि अन्य हिस्से नहीं मिले हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यश के कपड़े को यमुनापुल से नदी में फेंक दिया। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार करने के लिए दो टीमें गठित कर दी है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कौशाम्बी के रहने वाले तांत्रिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

और पढ़े  इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: UP किराया कानून के 5 प्रावधान रद्द, नहीं ली राष्ट्रपति की मंजूरी, 1972 का कानून लागू

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love