देह व्यापार का भंडाफोड़: स्पा सेंटर में हो रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक स्थिति में मिले पुरुष व महिलाएं, 7 गिरफ्तार

Spread the love

 

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने मंगलवार को सिडकुल स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है जबकि स्पा सेंटर संचालक पति-पत्नी फरार हो गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एएचटीयू की टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून में औचक जांच की। तलाशी के दौरान टीम को स्पा के केबिनों में दो अलग-अलग कमरों में पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दो पुरुषों और पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

एएचटीयू प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए पुरुषों की पहचान सचिन और गणेश (दोनों निवासी ऋषिकेश) के रूप में हुई है जबकि महिलाएं शामली, पानीपत और फतेहपुर की रहने वाली हैं। स्पा सेंटर के संचालक अनुभव और उसकी पत्नी शालू, जो कि आरके पुरम कॉलोनी, सिडकुल के निवासी हैं मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा पास के ही एक अन्य स्पा सेंटर में भी अनियमितताएं पाई गईं जिसके बाद उसके संचालक का चालान किया गया है।


Spread the love
और पढ़े  निहंगों का दून कूच: धरे रह गए इंतजाम, सीमाओं पर निगहबानी करती रही पुलिस, चकमा देकर शहर में घुसे निहंग
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love