सौरभ भारद्वाज: करना है गिरफ्तार तो कर लो, सौरभ भारद्वाज की ED को खुली चुनौती, कहा- आज करूंगा बड़ा खुलासा

 

 

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिन भर चली ईडी की छापामारी के बाद रात को हुंकार भरी कि बुधवार को वह बड़ा खुलासा करेंगे। देर रात अपने समर्थकों से घिरे भारद्वाज ने कहा कि मैंने उनको (ईडी) तीन बार अपनी गिरफ्तारी की पेशकश की। भारद्वाज ने कहा कि ने ईडी क्या है इसके बारे में बड़ा खुलासा बुधवार को किया जाएगा।

 

दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैंने ईडी की टीमों से कहा कि अगर वे मुझे गिरफ्तार करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। मैंने उन्हें तीन बार यह प्रस्ताव दिया… मैं अरविंद केजरीवाल का अनुयायी हूं। मैं आपकी इच्छा के अनुसार काम नहीं करूंगा… मैं कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा… वे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मुझे गिरफ्तार भी कर सकते हैं।

 

इससे पहले कल सुबह दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा। यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर की गई है। ईडी अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम ने अस्पताल निर्माण में अनियमितताओं से जुड़े धन शोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापा मारा है। ई़डी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही।

आतिशी ने कहा- छापा ध्यान भटकाने के लिए 
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी ने कहा कि ईडी ने सौरभ भारद्वाज के आवास पर 20 घंटे तक तलाशी ली। सौरभ भारद्वाज के आवास पर छापेमारी क्यों की गई?… ये छापेमारी सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए की गई। आप की ताकत है कि वह कभी झुकती नहीं और इसीलिए भाजपा आप से डरती है।

और पढ़े  चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

 

सौरभ भारद्वाज पर हुई कार्रवाई पर आप का जवाब
सौरभ भारद्वाज के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से बयान सामने आया है। आप ने इस कार्रवाई को ध्यान भटकाने की रणनीति बताया है। साथ ही दावा किया है कि उनके खिलाफ मामला झूठा है। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ईडी की कार्रवाई पर कहा कि छापेमारी ध्यान भटकाने की रणनीति है। यह मामला उस समय का है जब भारद्वाज किसी मंत्री पद पर नहीं थे। यह मामला झूठा है।

‘आप नेताओं को जेल में डालना मोदी सरकार की नीति’
वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके के खिलाफ दर्ज मामला झूठा और निराधार है। क्योंकि जिस समय ईडी ने मामला दर्ज किया था, उस समय वह मंत्री भी नहीं थे। आप नेताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करना और उन्हें जेल में डालना मोदी सरकार की नीति है। भाजपा सरकार सभी आप नेताओं को एक-एक करके परेशान कर रही है और उन्हें जेल में डाल रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री से ध्यान हटाने के लिए छापेमारी की जा रही है। पीएम मोदी की फर्जी डिग्री पर चर्चा न हो, इसके लिए ईडी ने कार्रवाई की है।

  • Related Posts

    पंजाब की मतदाता सूची से राघव चड्ढा का नाम हटा, AAP पर बरसे राज्यसभा सांसद

    पंजाब में एसआईआर की लिस्ट से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम हटने के बाद राजनीति शुरू हो गई है। राघव ने कहा कि उन्हें वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट से…

    अभिनंदन वर्धमान की नई पारी: पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराने वाले वायुवीर, अब इस एयरलाइन के साथ भरेंगे उड़ान

    भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन वर्धमान ने अब विमानन क्षेत्र में नई पारी शुरू की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने गोवा स्थित क्षेत्रीय…