Encounter: गुरुग्राम में 5 शूटरों का एनकाउंटर, राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश नाकाम

 

बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के फाइनेंसर रोहित शौकीन की हत्या के बाद उनकी हत्या की साजिश रच रहे गैंगस्टरों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस और हरियाणा एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एक गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने पांच शार्प शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल और रोहित सिरधानिया ने रोहित शौकीन की हत्या के बाद अब राहुल फाजिलपुरिया को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ और गुरुग्राम पुलिस की आधा दर्जन क्राइम यूनिट्स ने पटौदी रोड के वजीरपुर इलाके में ट्रैप लगाया। जैसे ही बिना नंबर प्लेट की इनोवा गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, उसमें सवार हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की, जिसमें चार बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जबकि पांचवें को भी काबू कर लिया गया।

एसटीएफ गुरुग्राम के डीएसपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों की पहचान झज्जर के विनोद पहलवान, सोनीपत के पदम उर्फ राजा, शुभम उर्फ काला, गौतम उर्फ गोगी और आशीष उर्फ आशु के रूप में हुई है। ये सभी विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित सिरधानिया और दीपक नांदल के लिए काम करते हैं। घायल चार बदमाशों को गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की है।

और पढ़े  तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान मुरासु! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • Related Posts

    गुवाहाटी में 5 हत्याओं के आरोपी का एनकाउंटर,अस्पताल में तोड़ा दम

    असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल…

    राजस्थान- अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर धमाका, ATS और आईबी जांच में जुटीं

    राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर मंगलवार देर रात जोरदार धमाका हुआ। अनूपगढ़ कस्बे के पास 50 जीबी गांव के नजदीक हुए इस ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक…