अयोध्या में कजरी तीज का उत्सव,महिलाएं निर्जल व्रत रख शिव-पार्वती की कर रही पूजा

Spread the love

 

योध्या में कजरी तीज का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व अखंड सौभाग्य और दांपत्य सुख की प्राप्ति के लिए मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उन्हें अपनी अर्धांगिनी स्वीकार किया।महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। बाजारों में श्रृंगार सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है।संध्या समय व्रती महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करेंगी। इसके बाद व्रत का पारण किया जाएगा।कई स्थानों पर महिलाएं पारंपरिक कजरी गीत गा रही हैं। साथ ही झूला उत्सव का आनंद ले रही हैं।सोमवार को हुई बारिश के कारण कुछ महिलाएं पूजा सामग्री नहीं खरीद पाई थीं।

आज सुबह भी बारिश हो रही थी। बारिश रुकने के बाद महिलाएं बाजारों में पहुंचकर खरीदारी कर रही हैं। मान्यता है कि इस व्रत से पति की लंबी आयु की कामना पूरी होती है। भोलेनाथ और मां पार्वती व्रत रखने वाली महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है रिमझिम बारिश भी हो रही है। महिलाओं का कहना है की कजरी तीज के दिन बारिश होना शुभ माना जाता है।


Spread the love
और पढ़े  हंगामा: वकील के बोलते ही भड़के SSP, बंदी वाहन में वकील पर बरसाए थप्पड़, पांच लोगों को हिरासत में
  • Related Posts

    हिट हुआ नोएडा एयरपोर्ट: 15 शहरों से जुड़ा, 2.6 गुना बढ़ी फ्लाइट की संख्या, तीन गुना हुआ ट्रैफिक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहले ही महीने में यात्रियों और एयरलाइंस की पसंद बनकर उभरा है। एक महीने के भीतर एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या 2.6 गुना बढ़…


    Spread the love

    आज राम मंदिर मामले में आ सकती है SIT रिपोर्ट,चंपत की नाकामी पर मुहर, भर्ती प्रक्रिया-नियमों में दी थी ढील

    Spread the love

    Spread the loveराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही व निगरानी में नाकामी की पुष्टि हुई है।…


    Spread the love