अयोध्या- रामनगरी अयोध्या में रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ,सभी प्रमुख देवस्थानों से होकर गुजरेगी

Spread the love

 प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में धार्मिक परंपरा को सशक्त करने की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अब कामदगिरि के तर्ज पर रामकोट परिक्रमा का शुभारंभ कर दिया गया है आज बामन मंदिर पीठाधीश्वर वैदेही वल्लभशरण महाराज, बधाई भवन पीठाधीश्वर राजीव लोचन जी महाराज एवं तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज के सान्निध्य में पहली रामकोट परिक्रमा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अयोध्या के तमाम साधु-संत और महंत मौजूद रहे यह परिक्रमा पूरे रामकोट क्षेत्र की की गई, जिसकी परिधि लगभग 4 किलोमीटर है संत समाज ने भजन-कीर्तन और जयघोष के साथ रामभक्ति का वातावरण निर्मित किया जानकारी के अनुसार जिस प्रकार कामदगिरि में प्रतिदिन परिक्रमा होती है, उसी प्रकार अब अयोध्या में भी रामकोट परिक्रमा प्रतिदिन सुबह आयोजित की जाएगी। साधु-संतों के साथ श्रद्धालु भी इसमें सम्मिलित होकर धार्मिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे इस परिक्रमा का शुभारंभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की है। संतों का मानना है कि इससे न केवल अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भक्ति और आस्था का नया मार्ग भी मिलेगा।


Spread the love
और पढ़े  बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love