आज मुख्यमंत्री योगी एटा में सीमेंट संयंत्र का करेगें शुभारंभ, देशभर में होगी आपूर्ति

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा में आज विकास को नया आयाम देंगे। मलावन क्षेत्र में श्री सीमेंट प्लांट दूसरी बड़ी परियोजना है जो पूरे देश में जिले को पहचान दिलाएगी। साथ ही इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री इससे पूर्व लोकसभा चुनाव से पहले 2 मई को एटा जिला मुख्यालय और 9 मई को अलीगंज में आए थे। उससे पहले 16 अक्तूबर 2022 को मलावन स्थित जवाहरपुर विद्यालय तापीय परियोजना में आए थे और जिले को 419 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी। अब फिर मलावन क्षेत्र में ही उनका कार्यक्रम तय हुआ है। इसके तहत बृहस्पतिवार को सुबह 10:50 बजे उनका हेलीकॉप्टर मलावन में बनाए गए हेलीपेड पर उतरेगा। यहां वह इस सीमेंट प्लांट का शुभारंभ करेंगे।

 

इस प्लांट में बड़े स्तर पर सीमेंट तैयार किया जाएगा। इसकी आपूर्ति देशभर में की जाएगी। इससे एटा का नाम भी पूरे देश में पहचाना जाएगा। इससे पहले मलावन क्षेत्र में ही जवाहरपुर विद्युत तापीय परियोजना भी स्थापित की जा चुकी है। इसकी दोनों इकाइयों से करीब 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इससे भी एटा को देशभर में पहचान मिली है।

यूपी इनवेस्टर्स समिट में प्लांट से एटा को मिली थी मजबूती
श्री सीमेंट प्लांट से एटा को यूपी इन्वेस्टर्स समिट-2023 में मजबूती मिली थी। पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट का एलान किया। हर जिले में अधिकाधिक निवेश वाली परियोजनाओं को आकर्षित करना था। ऐसे में 600 करोड़ की इस परियोजना से एटा का पलड़ा काफी भारी हो गया था।

और पढ़े  UP- दिव्या मित्तल ने नई पार्टी ‘जननीति भारत’ बनाने का किया एलान, 2027 का यूपी चुनाव लड़ेगी पार्टी
  • Related Posts

    शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार,फरार होने के बाद बदलती रही लोकेशन

    श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गई। 9 अक्तूबर की रात में शिवा शर्मा की मौत की खबर आती है। यह घटना उसी के फ्लैट में हुई थी। इसके बाद से वह…

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…