अयोध्या- 73वां झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

सिंधु सेवा समिति के तत्वावधान में 73वां झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवलानी शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन अमृत राजपाल ने किया जिसका संचालन गिरधारी लाल चावला ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अमृत राजपाल ने बताया कि प्रतिवर्ष के भारतीय इस वर्ष भी 73वां प्रभु झूलेलाल महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें सिंधी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रम की थीम एक शाम सिंधियत के नाम के थीम पर रखा गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कलाकार जतिन उदासी ने भी अपना योगदान दिया। इसके साथ-साथ सिंधी समाज के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को भी मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अर्जुन दास धीरज राजपाल राजीव मदान पूर्व पार्षद ओमप्रकाश चांदनी विश्व प्रकाश रूपम नीलम मध्यान हरीश सावलानी मुस्कान सावलानी संजय मलखानी कुणाल मलखानी ओम मोटवानी बड़ी संख्या में सिंह समाज के लोग मौजूद है

और पढ़े  काशी में अमित शाह का दौरा: 7 अक्तूबर को करेंगे सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत, विश्वनाथ धाम में होगा जलाभिषेक
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…