आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। कई सेक्टर में इस समय 33,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इनमें बैंकिंग सेक्टर में 17,816 पद, फाइनेंस सेक्टर में 1,071 पद, पुलिस विभाग में 9,919 पद, और डिफेंस सेक्टर में 4,621 पद शामिल हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस अभियान के जरिए बैंक में 6500 से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास मौका है कि वे 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,277 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के तहत मैनेजर, ऑफिसर (एग्रीकल्चर सेल्स) और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस अभियान का लक्ष्य कुल 417 रिक्तियों को भरना है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल-II और स्केल-III के 500 जनरलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 23 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2025 से शुरू होकर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट repcobank.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय की गई है।
वित्तीय क्षेत्र
LIC AAO-AE Recruitment 2025: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO) और सहायक अभियंता (AE) के कुल 841 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवारों के पास 8 सितंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका है।
UPSC EPFO Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार प्रवर्तन अधिकारी (EO)/लेखा अधिकारी (AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC) के पदों के लिए 22 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में कुल 230 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर रात 11:59 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
रक्षा क्षेत्र
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
पात्रता के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही, संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट या अनुभव होना जरूरी हो सकता है (पद के अनुसार)। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
POLICE JOBS
पात्रता के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु सीमा 21 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
चालक सिपाही के मूल पद पर भर्ती हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) पास या समकक्ष अनिवार्य है।









