महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से निकली ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अब बहुत करीब है। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो ध्यान दें कि कल यानी 21 अगस्त 2025 इस भर्ती का अंतिम दिन है।
कुल 109 पदों पर भर्तियां
इस भर्ती के तहत कुल 109 पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹1.32 लाख तक की सैलरी मिलेगी। आवेदन केवल ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।









