नैनीताल: अशोक सिनेमा हाल परिसर में फिर से शुरू हुई वाहन पार्किंग

 

 मल्लीताल स्थित अशोक सिनेमा हॉल परिसर में नगर पालिका ने फिर से वाहनों की पार्किंग शुरू कर दी है। सोमवार से यहां पूर्व की तरह वाहन पार्क किए जाने लगे हैं। अशोक में स्टैग पार्किंग निर्माण के चलते यहां पार्किंग बंद हो गई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर आरईएस की ओर से यहां 5.22 करोड़ की लागत से पार्किंग निर्माण के लिए निविदा कर ठेकेदार के माध्यम से कार्य शुरू किया गया। हाईकोर्ट के आदेश पर निर्माण पर रोक लगी और अब यहां शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाना है। पालिकाध्यक्ष डॉ.सरस्वती खेतवाल ने पालिका को हो रहे आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए आरईएस से यहां खोदे गए गड्ढों को भरकर क्षेत्र को समतल करने को कहा जिससे निर्माण होने तक इसका पार्किंग में सदुपयोग किया जा सके। आरईएस के क्षेत्र को समतल करने के बाद पालिका ने यहां पार्किंग शुरू कर दी है।

 

और पढ़े  टिहरी: घनसाली-चमियाला मोटरमार्ग पर खड़े वाहन में लगी आग, राहगीर की सूचना से टला बड़ा हादसा
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…