टोल पर मारपीट मामला: सेना के जवान के अपमान पर उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

 

मेरठ में सेना के जवान कपिल की टोल कर्मचारियों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सोमवार को दिन निकलते ही भूनी टोल पर भीड़ उमड़ पड़ी। जवान के सम्मान के लिए लोग सड़क पर उतर आए। दिनभर हंगामे के बाद शाम को अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होती, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।

सरधना के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम भूनी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों के धरने प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने एसपी देहात से कहा कि चद्दर तान कर मत सोओ, मेरठ में गुंडागर्दी चरम पर है। अब भाजपा का शासन है, गुंडई नहीं चलेगी। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर टोल प्लाजा के मैनेजर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

पूर्व विधायक ने एसपी देहात राकेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एसडीएम उदित नारायण सेंगर सहित अन्य अधिकारियों को सड़क पर ही बैठा लिया। उन्होंने कहा कि यह समाजवादी पार्टी या बहुजन समाज पार्टी की सरकार नहीं है। यहां योगी आदित्यनाथ की सरकार है, जहां गुंडई नहीं चल सकती। उन्होंने यह भी कहा कि यदि दोषियों को जल्द जेल नहीं भेजा गया, तो वे स्वयं धरने पर बैठेंगे और उनके साथ एक लाख से अधिक लोग सड़क पर उतर आएंगे। सिवालखास के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई भी मौजूद रहे।

भगवान भरोसे चल रहा मेरठ
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, तो संगीत सोम ने कहा कि सेना के जवान का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक का यह बयान सुनकर माहौल और अधिक गर्म हो गया। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।

संगीत सोम ने कहा कि मेरठ जिला भगवान भरोसे चल रहा है। अधिकारी नींद में हैं और गुंडई चरम पर है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जवानों के सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाया जाएगा। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  नोएडा से श्रीनगर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट आज से, इंडिगो और अकासा ने शुरू कीं सेवाएं

 

लखनऊ तक गूंजा मामला 
सैन्यकर्मी कपिल से मारपीट का मामला लखनऊ तक गूंज गया। लखनऊ स्थित मध्य कमान मुख्यालय से इस मामले की भर्त्सना की गई है। जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मध्य कमान ने पुलिस प्रशासन से गंभीरता से जांच की उम्मीद जताई है।

ऐसा व्यवहार निंदनीय : एनएचएआई 
एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि वह टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों का ऐसा व्यवहार निंदनीय है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा का अनुभव मिले। एनएचएआई ने भूनी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों द्वारा सेना के जवान कपिल के साथ किए गए दुर्व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

ग्रामीणों की इन मांगों पर बनी सहमति
1.    टोल कर्मचारियों को तुरंत हटाया जाए, लोकल का कोई भी कर्मचारी ने रखा जाए, साथ ही जिन कर्मचारियों को रखा जाए पुलिस के द्वारा सत्यापन कराया जाए।
2.    जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाए व मारपीट में शामिल आरोपियों के नाम मुकदमे में शामिल कर उनकी गिरफ्तारी की जाए।
3.    टोल प्लाजा भूनी स्थानांतरण बपारसी में किया जाए, टोल से 10 किलोमीटर तक के गांवों को फ्री किया जाए।
4.    टोल फ्री गांवों की लिस्ट चस्पा की जाए।

धरने में शामिल हुए किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी
सेना के जवान के साथ मारपीट करने के मामले में सोमवार को लोगों ने भूनी टोल प्लाजा पर हंगामा किया। इस दौरान किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने भी टोल प्लाजा पहुंचकर धरना दिया और सख्त कार्रवाई की मांग की। धरना देने वालों में किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव, जिला अध्यक्ष देवराज सिंह, युवा अध्यक्ष राहुल मुल्हैड़ा आदि शामिल हुए।

सरधना में मेरठ-करनाल हाईवे के भूनी टोल पर रविवार रात करीब नौ बजे सेना के जवान कपिल के साथ हुई बर्बर मारपीट से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है। मारपीट के दौरान कपिल के चचेरे भाई शिवम और पिता कृष्णपाल भी मौजूद थे। उन्हें भी मारपीट में चोटें आई हैं। पिता की ओर से सरूरपुर थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था।

और पढ़े  सेक्टर 88 में सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू कोई हताहत नही

कृष्णपाल ने बताया कि उनका बेटा कपिल श्रीनगर में राजपूत बटालियन में तैनात है। ऑपेरशन सिंदूर के बाद वह कांवड़ यात्रा के दौरान 28 दिन की छुट्टी पर आए थे। सोमवार को उन्हें अपनी बटालियन में आमद करानी थी। सोमवार की सुबह पांच बजे दिल्ली से श्रीनगर की फ्लाइट थी। वे अपने बेटे को रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे। उनके साथ कपिल का चचेरा भाई शिवम और परिवार का युवक सुधीर भी थे। वह भूनी टोल पर पहुंचे तो टोल पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

टोल कर्मचारियों की किसी कार चालक से कहासुनी हो रही थी। टोल प्लाजा पर जब कपिल ने टोलकर्मियों से निवेदन किया कि फ्लाइट के समय को देखते हुए जल्दी निकलने दें तो टोलकर्मियों ने अभद्रता की और कहा कि तू कहीं का जज है क्या। इसके बाद कहासुनी बढ़ गई और दो युवकों ने कपिल के हाथ पकड़ लिए। उसके बाद करीब आठ-दस लोगों ने डंडों और लात-घूंसों से कपिल को बेरहमी से पीटा। उन्होंने भाग कर जान बचाई।

रवि ने सबसे पहले मारपीट की
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा के अनुसार भूनी टोल प्लाजा पर रवि नामक टोलकर्मी ने सबसे पहले सेना के जवान कपिल के साथ मारपीट की। इसके बाद छुर निवासी बिट्टू, उसके भाई अंकित ने जवान को खंबे के हाथ पीछे बांधे और अन्य हमलावरों सचिन, विजय, अनुज, सुरेश राणा आदि ने हमला किया। एसपी देहात ने बताया कि रवि समेत अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

खंभे से बांधकर लाठी डंडे से पिटाई की, ईंट से भी किया हमला
सेना के जवान कपिल ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि वह पिता कृष्णपाल, चचेरे भाई शिवम के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर जा रहा था। भूनी टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन लगी थी। उसने कार से नीचे उतर कर टोल कर्मचारियो को अपना परिचय दिया।

और पढ़े  राममंदिर: अयोध्या छोड़ कहां गए गोपाल राव, क्या संघ ने बुलाया? या फिर कुछ और, पूरे ट्रस्ट की व्यवस्था बदलेगी?

आई कार्ड दिखाया और आग्रह किया कि ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए फ्लाइट पकड़ कर श्रीनगर जाना है, इसलिए कार को जल्दी निकलवा दे। जिस पर टोल कर्मियों ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और कहा कि नंबर आने पर ही कार निकलेगी। उन्होंने आईकार्ड को भी छीन लिया। इसका विरोध करने पर टोल कर्मियों ने उस पर हमला कर दिया। उसे वहां एक खंभे से बांधकर लाठी डंडे से पिटाई की। ईंट से भी हमला किया।

उसका चचेरा भाई शिवम बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। तब उसके पिता कार से उतरकर आए और उसे हमलावरों से छुड़ाया। रविवार रात में ही जवान कपिल का पुलिस ने सरूरपुर सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे मिलिट्री अस्पताल मेरठ कैंट रेफर कर दिया गया।

परिजनों ने देर रात को उसे मेरठ लाकर भर्ती कराया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जवान कपिल के चेहरे पर किसी धारदार हथियार से कट लगा है जिससे चेहरे पर गंभीर चोट आई है। कंधे, कमर और पैरों पर मांसपेशियों में भी गंभीर चोट लगी है। मिलिट्री अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के कारण वो अपनी ड्यूटी पर नहीं जा सके है।


Spread the love
  • Related Posts

    काली कमाई का यूपी में एक और ‘किंग’, एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा, विजिलेंस ने कसा शिकंजा

    Spread the love

    Spread the loveआगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के संपत्ति विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक गिरीश चंद पर विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी…


    Spread the love

    राममंदिर- चोरी का खुलासा होने के बाद सख्ती, अब 27 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और 13 नए कैमरों से चढ़ावे की निगरानी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने चढ़ावे की सुरक्षा और गणना प्रक्रिया को पहले से अधिक सख्त बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत गणनास्थल की निगरानी बढ़ाने के…


    Spread the love