मुरादाबाद में रामपुर और उत्तराखंड के अंडों पर लगी रोक, बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Spread the love

 

रामपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने उत्तराखंड और रामपुर से शहर आने वाले चिकन व अंडे को प्रतिबंधित कर दिया है। जब तक इन क्षेत्रों की बर्ड फ्लू की रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती है तब तक प्रतिबंध जारी रहेगा। रामपुर जिले के बिलासपुर में मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अन्य जिलों में दहशत फैल गई है।

डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने छजलैट ब्लाॅक के पांच पोल्ट्री फार्मों के मुर्गों और मुर्गियों की जांच की लेकिन कोई गड़बड़ी नहीं मिली। इसके बाद छजलैट और पाकबड़ा के पोल्ट्री फार्मों से 35 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए।

 

जिले में 26 पोल्ट्री फार्म हैं। सतर्कता बरतने के लिए पशु चिकित्साधिकारियों ने पोल्ट्री फार्म संचालकों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की सलाह दी है। इस मामले में डीएम ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रामपुर से आने जाने वाले चिकन और अंडे पर रोक लगाने का निर्णय लिया।

साथ ही रिपोर्ट शासन को भेज दी। शासन ने उत्तराखंड और रामपुर से आने वाले चिकन को प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सुनील दत्त प्रजापति ने पुष्टि की कि उत्तराखंड और रामपुर की तरफ से अंडे लाने और भेजने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि मुरादाबाद अभी तक की जांच में सुरक्षित है।

वैसे बर्ड फ्लू वाले क्षेत्र की निगेटिव रिपोर्ट आने में कम से कम तीन माह लग जाएंगे। यह प्रतिबंध कई माह तक जारी रहेगा। उत्तराखंड और रामपुर से काफी मात्रा में चिकन और अंडे आते हैं।

और पढ़े  राज्य में 16 अप्रैल से नया नियम: 'ये लोग' नहीं बनवा पाएंगे प्रदूषण प्रमाणपत्र, जानें जुर्माना, प्रक्रिया और छूट

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी ने श्रमिकों का समर्थन किया,बोले- यही है विकसित भारत का सच, जानें और क्या..

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने इसे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love