PM मोदी से मिले सीपी राधाकृष्णन, एनडीए ने बनाया है उपराष्ट्रपति पद प्रत्याशी

 

पराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दिल्ली दौरे पर पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास जाकर पीएम मोदी से मुलाकात की। बता दें कि राधाकृष्णन चार दशकों से अधिक समय से राजनीतिक, सामाजिक और सांविधानिक जीवन में सक्रिय हैं।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, राधाकृष्णन जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Image

अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उनकी लंबी जनसेवा और विभिन्न क्षेत्रों का अनुभव हमारे राष्ट्र को समृद्ध करने में मदद करेगी। ईश्वर करे कि वे उसी समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ राष्ट्र की सेवा करते रहें जो उन्होंने हमेशा दिखाया है।

 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्याशी बनाए जाने का एलान किया था
गौरतलब है कि कल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई NDA की बैठक के बाद राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। तमिलनाडु से आने वाले सीपी राधाकृष्णन लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। जुलाई, 2024 में महाराष्ट्र के राज्यपाल बने राधाकृष्णन के खिलाफ अभी विपक्ष ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। चुनाव के लिए मतदान आगामी 9 सितंबर को कराए जाएंगे।

और पढ़े  बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर
  • Related Posts

    इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं IAS: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला

    आईएएस की नौकरी छोड़ने वाले चाहे तो फिर सेवा में लौट सकते हैं। अगर समय रहते उनका मन बदल जाए तो आईएएस सेवा में लौटने का विकल्प खुला रहता है।…

    चलती बस में दरिंदगी: जांच में एक और खुलासा, मयूर विहार तक उतरीं सवारी, दिल्ली जाने वाले थे कई यात्री

    चलती बस में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस ने नोएडा ग्रेटर नोएडा में घटना होने की बात कही। जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने…